एक्सप्लोरर

यूपी: इंडोनेशिया और थाईलैंड के 17 तब्लीगी जमाती जमानत पर रिहा, 11 अप्रैल को भेजा गया था जेल

इंडोनेशिया और थाईलैंड के 17 जमातियों की जमानत पर रिहा कर दिया गया है. विदेशी 17 जमातियों पर ये भी आरोप थे कि उन्होंने टूरिस्ट वीजा पर भारत में प्रवेश किया था लेकिन इस दौरान वे धर्म प्रचार की गतिविधियों में शामिल रहे थे.

बहराइच, एजेंसी. कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन की शुरुआत में बहराइच में गिरफ्तार किए गए इंडोनेशिया और थाईलैंड के 17 तब्लीगी जमात के सदस्यों को अदालत से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार भारती की अदालत ने बुधवार को 25-25 हजार रुपए की जमानत पर इन सभी जमातियों को रिहा किया है.

गौरतलब है कि, मार्च के माहीने में नई दिल्ली में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बहराइच पहुंच कर यहां की दो मस्जिदों में रह रहे 10 इंडोनेशियाई, 7 थाईलैंड के और 4 भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम, विदेशी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

विदेशी 17 जमातियों पर ये भी आरोप थे कि उन्होंने टूरिस्ट वीजा पर भारत में प्रवेश किया था लेकिन इस दौरान वे धर्म प्रचार की गतिविधियों में शामिल रहे थे. इन सभी जमातियों को सरकारी अस्पताल में क्वारंटाइन में रखा गया था. क्वारंटाइन की अवधि के बाद भारतीय मूल के 4 आरोपियों को तत्काल जमानत मिल गई थी, वहीं क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने पर 11 अप्रैल को 17 विदेशियों को जेल भेज दिया गया था.

यूपी: इंडोनेशिया और थाईलैंड के 17 तब्लीगी जमाती जमानत पर रिहा, 11 अप्रैल को भेजा गया था जेल

जेल अधीक्षक एएन त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जेल में न्यायिक हिरासत के दौरान तब्लीगी जमात के सदस्यों की स्वास्थ्य और कोरोना जांच हुई है. जांच में ये सभी स्वस्थ मिले हैं. अदालत से जमानत मिलने के बाद इन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: मोबाइल फोन से चीनी ऐप डिलीट करने पर मुफ्त में दिया जा रहा मास्क

मायावती की अपील, कहा- कोरोना प्रकोप तक जारी रखी जाए 'पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्वालियर हादसे को लेकर एक्शन में CM मोहन यादव, जांच के आदेश
ग्वालियर हादसे को लेकर एक्शन में CM मोहन यादव, जांच के आदेश
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget