एक्सप्लोरर

बाबरी विध्वंस केस में बड़ा खुलासा: मुख्य आरोपी ने कहा- ढांचा गिराने के लिए कारसेवकों को दी गई थी ट्रेनिंग

नई दिल्ली: अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा गिराया गया था. 25 साल हो गए. आज भी अदालतों में मुकदमे चल रहे हैं कि ढांचा किसने गिराया, साजिश किसने रची. बीजेपी के बड़े बड़े नेता मुकदमों में उलझे हुए हैं. ढांचे को गिराना सिर्फ जनाक्रोश नहीं थी. इसकी पहले से तैयारी थी. पहले से प्लान बना हुआ था, पहले से ट्रेनिंग कारसेवकों को दी गई थी और सबसे बड़ी बात लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती जैसे बड़े बीजेपी नेताओं को इसकी जानकारी थी. विवादित ढांचा केस के आरोपी और 1992 में यूपी शिवसेना के अध्यक्ष रहे पवन पांडे ने एबीपी न्यूज पर ये खुलासा किया है. अयोध्या में बाबरी ढांचा गिराने का सच अदालतों में उलझा हुआ है. 6 दिसंबर को जो हुआ उसे बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद जनाक्रोश का नाम देते रहे हैं लेकिन विध्वंस केस के सबसे बड़े आरोपी पवन पांडे का दावा है कि सबकी स्क्रिप्ट लिखी हुई थी और सबको मालूम था कि क्या होने वाला है? बाबरी विध्वंस केस में बड़ा खुलासा: मुख्य आरोपी ने कहा- ढांचा गिराने के लिए कारसेवकों को दी गई थी ट्रेनिंगजिस समय अयोध्या आंदोलन चरम पर था उस समय पवन पांडे उत्तर प्रदेश शिवसेना के अध्यक्ष थे. 1986 में बाला साहेब ठाकरे के सामने पांडे ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की थी. बाल ठाकरे पवन पांडे को उद्धव और राज ठाकरे के बाद अपना तीसरा बेटा मानते थे. 1989 के अंत में लाल कृष्ण आडवाणी जब रामरथ लेकर चले, तो पवन पांडे इस आंदोलन में शामिल हो गए. इसी दौरान पवन पांडे राम मन्दिर आंदोलन के प्रमुख संत और तत्कालीन श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष रामचंद्र परमहंस के भी करीब आए. नवंबर 1990 में मुलायम सरकार के दौरान जिन हिन्दू कारसेवकों को रोकने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाई उनमें पवन पांडे बाल बाल बचे थे. पवन पांडे परमहंस के नेतृत्व में 17 बार जेल जा चुके हैं. बाबरी मस्जिद के विवादास्पद ढांचे को गिराने का जो केस इस समय चल रहा है उसमें मुख्य आरोपी हैं पवन पांडे. 6 दिसंबर की घटना को बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी अपनी जिंदगी की सबसे दुखद घटना बताते हैं. आडवाणी ने ये भी कहा है कि घटना के दिन जब कारसेवक अचानक ढांचे के गुंबद पर चढ़ गए तो उन्होंने कारसेवकों को नीचे उतरने की अपील की थी. बीजेपी के बड़े नेता शुरू से कहते रहे हैं कि कारसेवकों ने आक्रोश में विवादास्पद ढांचे को गिरा दिया जिसके पीछे कोई साजिश नहीं थी. लेकिन पवन पांडे ने खुलासा करते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद के विवादास्पद ढांचे को गिराने की सोची समझी रणनीति बनाई गई थी. विवादास्पद ढांचे को गिराने में शामिल पवन पांडे बताते हैं कि देखते ही देखते कारसेवकपुरम से योजना के तहत गुंबद को गिराने के लिए सारे औजार घटना स्थल तक पहुंचा दिये गए. बाबरी मस्जिद के विध्वंस की अगर साजिश रची गई थी तो जाहिर है उसकी रणनीति भी बनी होगी. पवन पांडे का दावा है कि 6 दिसंबर 1992 को जो कुछ हुआ उसकी तैयारी कई सालों से चल रही थी. अयोध्या आंदोलन से काफी करीब से जुड़े रहे हैं पवन पांडे. राम मंदिर और कारसेवा को लेकर जितनी भी बैठकें हुईं उन सभी बैठकों में पांडे शामिल हुआ करते थे. बाबरी मस्जिद के विवादास्पद ढांचे के गिराने के मुख्य आरोपी पांडे का दावा है कि 1990 में ही गुप्त बैठकों में ये तय हो गया था कि जिस ढांचे को लेकर विवाद है उसके साथ क्या करना है. पांडे की मानें तो कारसेवकों को 1991 से लेकर 1992 तक ढांचे को गिराने की ट्रेनिंग दी गई. पांडे को आज भी याद है कि कारसेवकों को कहां-कहां और किस तरह से ट्रेनिंग दी गई थी. महाराष्ट्र, एमपी और यूपी में चित्रकूट कामदगिरि पर्वत पर ट्रेनिंग दी गई. सीबीआई की मूल चार्जशीट के मुताबिक आडवाणी अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद गिराने की साजिश के मुख्य सूत्रधार थे जो अक्टूबर 1990 में शुरू होकर दिसंबर 1992 तक चला. चार्जशीट के मुताबिक आडवाणी ने 6 दिसंबर को कहा था कि आज कारसेवा का आखिरी दिन है और कारसेवक आज आखिरी बार कारसेवा करेंगे. पांडे का भी कहना है कि आडवाणी को घटना के बारे में पहले काफी कुछ जानकारी दी गई थी. आडवाणी हमेशा इस बात से इनकार करते रहे हैं कि विवादास्पद ढांचा गिराये जाने के पीछे किसी तरह की कोई साजिश रची गई थी. पवन पांडे का कहना है कि वो नहीं जानते आखिर सब कुछ जानते हुए आडवाणी ऐसा क्यों कह रहे हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget