एक्सप्लोरर

ॐ विवाद: बाबा रामदेव की पतंजलि को हाईकोर्ट से मिली राहत, लोगो बैन करने की अर्जी खारिज

इलाहाबाद: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. पतंजलि द्वारा टायलेट्री उत्पादों पर ॐ अंकित लोगो लगाने से रोके जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है.

ॐ लगाने से किस कानून का उल्लंघन ?

कोर्ट ने कहा है कि याची यह साबित करने में विफल रहा की लोगो में ॐ लगाने से किस कानून का उल्लंघन हुआ है. यह आदेश जस्टिस वी के शुक्ल और जस्टिस एम सी त्रिपाठी की खंडपीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र सिंह कुशवाहा की जनहित याचिका पर दिया है.

याची का कहना था कि पतंजलि आयुर्वेद कम्पनी के लोगो में ॐ के बीच बाबा रामदेव की फोटो लगी हुई है. ॐ हिंदूधर्म का मंत्र है. इसके साथ ही जैन, सिख और बौद्ध धर्म में भी इसकी मान्यता है. लिहाजा टॉयलेट उत्पादों में इसके प्रयोग से हिन्दुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंच रही है.

धार्मिक भावना को आहत करने वाले चिन्हों का पंजीकरण नहीं

याचिका में यह भी कहा गया कि ट्रेडमार्क एक्ट की धारा 9 के तहत धार्मिक भावना को आहत करने वाले चिन्हों का पंजीकरण नहीं हो सकता है. इसके साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए के तहत भी ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है.

हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों पर विचार करते हुए कोर्ट ने कहा कि ऊं बने लोगो से किसी प्रकार के कानून का हनन नहीं हो रहा है. कोर्ट ने कहा कि याचिका जनहित में न होकर प्रचार पाने के उद्देश्य से दाखिल की गयी है. कोर्ट ने याचिका पर हस्तक्षेप से इंकार करते हुए उसे खारिज कर दिया. अदालत ने याचिकाकर्ता को दोबारा इस तरह की तथ्यहीन अर्जियां दाखिल कर कोर्ट का समय बर्बाद न करने की चेतावनी दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget