एक्सप्लोरर

अयोध्या: राम जन्मभूमि मामले में हितधारक क्यों नहीं हैं अयोध्या राजघराना?

अयोध्या नरेश अब अयोध्या को एक नई पहचान देना चाहते हैं. उन्होंने अपने भव्य राजमहल का एक हिस्सा हेरिटेज होटल में बदलने की योजना बनाई है. मिश्रा ने खुद को अयोध्या मंदिर राजनीति से अलग रखा है.

अयोध्या: वह अयोध्या नरेश हैं, फिर भी वह राम जन्मभूमि विवाद मामले में हितधारक नहीं हैं. विमलेंद्र मोहन प्रसाद मिश्रा अयोध्या के शासकों के वंशज हैं और उनको आज भी अयोध्या नरेश कहा जाता है. 55 साल से अधिक उम्र के मिश्रा को स्थानीय निवासी पप्पू भैया कहते हैं. वह थोड़े समय के लिए राजनीति में भी रहे जब 2009 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरे थे मगर जीत हासिल करने में विफल रहे. उसके बाद उन्होंने राजनीति में कभी दिलचस्पी नहीं ली.

संयोग से मिश्रा कई पीढ़ियों के बाद इस परिवार में पैदा हुए पहला पुरुष वारिस हैं. उनसे पहले के अन्य वारिस गोद ही लिए गए थे.

लिहाजा, उनकी सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया. बाद में उनका एक छोटा भाई भी हुआ जिनका नाम शैलेंद्र मिश्रा है. उनके पुत्र यतींद्र मिश्रा चर्चित साहित्यकार हैं.

सुरक्षा कारणों से विमलेंद्र को देहरादून स्थित प्रतिष्ठित दून स्कूल नहीं भेजा गया और स्थानीय स्कूलों में ही उनकी स्कूली शिक्षा पूरी हुई.

मिश्रा को 14 साल की उम्र तक अपनी उम्र के बच्चों के साथ खेलने जाने की भी अनुमति नहीं दी जाती थी. वह हवाई यात्रा नहीं करते थे क्योंकि उनकी दादी उन्हें इसकी इजाजत नहीं देती थीं. वह सक्रिय राजनीति में नहीं आए क्योंकि उनकी मां इसके खिलाफ थीं.

उनके दादा जगदंबिका प्रताप नारायण सिंह बाघों का शिकार किया करते थे. असंख्य कमरों वाले महल में दो कमरे उनकी ट्रॉफियों से भरे हैं.

अयोध्या के राजघराने का संबंध दक्षिण कोरिया से भी है. पूर्व में राजघराने के बारे में पता चलता है कि इसका संबंध भोजपुर के जमींदार सदानंद पाठक से रहा है.

दक्षिण कोरिया के साहित्य में अयोध्या को अयुत कहा जाता है. संत इरियोन रचित कोरियाई ग्रंथ 'समगुक युसा' में अयोध्या से कोरिया के संबंध का उल्लेख मिलता है.

करीब 2000 साल पहले अयोध्या की राजकुमारी सुरिरत्न समुद्री मार्ग से काया राज्य गई थीं. यह राज्य अब दक्षिण कोरिया में किमहे शहर के नाम से जाना जाता है. उनको वहां के राजा किम सुरो से प्यार हो गया और उन्होंने उनसे शादी कर ली.

इस प्राचीन सांस्कृतिक संबंध का जिक्र 1997 में तब हुआ जब राजा सुरो के वंशज बी. एम. किम की अगुवाई में दक्षिण कोरिया का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या के दौरे पर आया.

विलमेंद्र मोहन मिश्रा ने तब कहा, "हमें जब कोरिया से संबंध के बारे में मालूम हुआ तो हम हैरान रह गए."

अयोध्या के पूर्व शासक को दक्षिण कोरिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री किम जोंग पिल ने राजा सुरो की याद में आयोजित सालाना सम्मेलन में आमंत्रित किया.

दक्षिण कोरिया की सरकार ने अपनी पूर्व रानी की याद में अयोध्या में एक स्मारक भी बनाया है.

सूत्रों के अनुसार, विमलेंद्र मोहन मिश्रा राजसी विरासत को महत्व नहीं देते हैं और वह अपने राजसी पोशाक में तस्वीर लेने से भी मना कर देते हैं. वह कहते हैं कि वह दूसरों की तरह साधारण आदमी हैं.

अयोध्या नरेश अब अयोध्या को एक नई पहचान देना चाहते हैं. उन्होंने अपने भव्य राजमहल का एक हिस्सा हेरिटेज होटल में बदलने की योजना बनाई है. मिश्रा ने खुद को अयोध्या मंदिर राजनीति से अलग रखा है.

उनके समर्थक कहते हैं कि उनका यह फैसला सुविचारित है क्योंकि मुस्लिम और हिंदू दोनों समुदायों में उनका काफी सम्मान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
सपा नेता राजकुमार भाटी के ब्राह्मणों पर टिप्पणी से सियासत तेज, डिप्टी CM बोले- 'अखिलेश यादव को...'
सपा नेता राजकुमार भाटी के ब्राह्मणों पर टिप्पणी से सियासत तेज, डिप्टी CM बोले- 'अखिलेश यादव को...'
'सनातन विरोधी बयान' पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर, उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत, फांसी की मांग
'सनातन विरोधी बयान' पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर, उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत, फांसी की मांग
Ayodhya News: उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भड़के अयोध्या के संत, बोले- 'सनातन को मिटाने वाले...'
उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भड़के अयोध्या के संत, बोले- 'सनातन को मिटाने वाले...'

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget