एक्सप्लोरर

जानिए रामलला को प्रसाद में क्या चढ़ाया जाता है और कौन से फूल चढ़ाए जाते हैं

पर्व त्यौहार पर रामलला की विशेष पूजा की जाती है. होली, दीवाली, विजयदशमी और रामनवमी में विशेष इंतज़ाम किए जाते हैं. सावन के शुक्ल पक्ष में रामलला को झूलाया जाता है. पंद्रह दिनों तक झूला झूलाने की परंपरा रही है.

अयोध्या: जिन रामलला के मंदिर के लिए अयोध्या में धर्मसभा का आयोजन किया गया है उन रामलला के बारे में आप कितना जानते हैं. पिछली दो कड़ियों में हमने आपको बताया था कि राम लला की पूजा कैसे होती है और उनके कपड़े व खाना कौन लोग बनाते हैं. इस कड़ी में हम बताएंगे कि रामलला को प्रसाद में क्या चढ़ाया जाता है और कौन से फूल चढ़ाए जाते हैं.

पर्व त्यौहार पर रामलला की विशेष पूजा की जाती है. होली, दीवाली, विजयदशमी और रामनवमी में विशेष इंतज़ाम किए जाते हैं. सावन के शुक्ल पक्ष में रामलला को झूलाया जाता है. पंद्रह दिनों तक झूला झूलाने की परंपरा रही है. विजयादशमी में भी स्पेशल पूजा होती हैं. भोग भी विशेष होता है.

कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं. दीपावली में भी रामलला का विशेष श्रृंगार होता रहा है. भगवान राम को भक्त फूल नहीं चढ़ा सकते हैं. न ही धूप या अगरबत्ती. प्रसाद के रूप में सिर्फ़ सफ़ेद ईंलायचीदाना चढ़ाया जाता है.

लोग दो पैकेट लेकर मंदिर में जाते हैं. एक पैकेट मंदिर में ही रह जाता है. दूसरा पैकेट भक्त को पुजारी दे देते हैं. सुरक्षा कारणों से रामलला की पूजा अर्चना में कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं. भगवान के भक्त और न ही पुजारी फूल चढ़ाते हैं लेकिन भगवान हर दिन माला ज़रूर पहनते हैं.

कभी गेंदा के फूलों की तो कभी गुलाब की. जैसा मौसम रहता है उसके अनुसार फूलों की माला बनती है. सालों से एक ही माली परिवार ये काम करता रहा है. इसी परिवार के मुन्ना कहते हैं कि वे अपने खेत में ही रामलला के लिए ही फूलों की खेती करते हैं.

राम मंदिर हर दिन सिर्फ़ आठ घंटों के लिए ही खुलता है. जाड़े के मौसम में सवेरे 8 बजे से लेकर 12 बजे तक मंदिर खुलता है. शाम में 1 से 5 बजे तक रामलला के दर्शन होते हैं लेकिन ग़र्मियों के मौसम में सवेरे 7 से 11 बजे तक मंदिर खुलता है.

जैसे भगवान जगन्नाथ साल में एक बार बीमार पड़ जाते हैं. वैसा कुछ रामलला के साथ नहीं होता है. रामलला की पूजा के लिए एक मुख्य पुजारी और चार सहायक पुजारी तैनात किए गए हैं. एक सहायक पुजारी की ड्यूटी दो घंटों के लिए होती है.

पिछली दोनों कड़ी यहां पढ़ें-

जानिए कैसे होती है रामलला की पूजा? बच्चे की तरह प्यार-दुलार करते हैं अयोध्या वासी

जानिए कौन बनाता है रामलला के कपड़े और कौन बनाता है खाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलंदशहर: RLD का बदला गठबंधन, 2022 में सपा के साथ तो 2024 में बीजेपी के साथ, 2027 में क्या असर?
बुलंदशहर: RLD का बदला गठबंधन, 2022 में सपा के साथ तो 2024 में बीजेपी के साथ, 2027 में क्या असर?
शिकोहाबाद में बीजेपी की 2017 की जीत के बाद सपा की वापसी, 2027 में कैसी होगी लड़ाई?
शिकोहाबाद में बीजेपी की 2017 की जीत के बाद सपा की वापसी, 2027 में कैसी होगी लड़ाई?
फिरोजाबाद में 45 हजार एससी, 55 हजार गैर यादव ओबीसी, 34 हजार गैर बनिया सवर्ण वोट क्यों अहम?
फिरोजाबाद में 45 हजार एससी, 55 हजार गैर यादव ओबीसी, 34 हजार गैर बनिया सवर्ण वोट क्यों अहम?
पूर्व MLA गोपाल मंडल के बेटे फिर विवादों में, पुलिस का मोबाइल फेंकने का आरोप
पूर्व MLA गोपाल मंडल के बेटे फिर विवादों में, पुलिस का मोबाइल फेंकने का आरोप

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget