एक्सप्लोरर

अयोध्या विवादः सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह

राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्यकाल खत्म होने के बाद विशेष अदालत ने सीबीआई की ओर से नौ सितम्बर को दाखिल अर्जी पर आदेश पारित करते हुए कल्याण सिंह को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था.

लखनऊः अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए. ढांचा विध्वंस के दौरान कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. वह लखनऊ में सीबीआई के विशेष जस्टिस एसके यादव की अदालत में पेश हुए. अदालत ने प्रक्रिया के तहत कल्याण सिंह को न्यायिक हिरासत में लेने को कहा. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जमानत की अर्जी दी. अंतिम समाचार मिलने तक इस अर्जी पर कार्यवाही हो रही है.

बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत ने पिछले शनिवार को कल्याण सिंह को बाबरी विध्वंस मामले में 27 सितम्बर को पेश होने के लिये समन जारी किया था.

अदालत ने इस मामले में अभियुक्तों बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और अन्य के खिलाफ बाबरी मस्जिद ढहाने की साजिश रचने के मुकदमे की सुनवाई कर रही है.

राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्यकाल खत्म होने के बाद विशेष अदालत ने सीबीआई की ओर से नौ सितम्बर को दाखिल अर्जी पर आदेश पारित करते हुए कल्याण सिंह को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था.

3 सितम्बर 2014 को बने थे राज्यपाल

कल्याण सिंह को 3 सितम्बर 2014 को पांच साल के लिए राज्यपाल नियुक्त किया गया था. राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल पिछले दिनों ही खत्म हुआ है. सीबीआई ने 1993 में अन्य अभियुक्तों के साथ साथ कल्याण सिंह के खिलाफ भी आरेापपत्र दाखिल किया था.

राम मंदिर निर्माण पर क्या बोले कल्याण सिंह

'कल्याण सिंह ने राम मंदिर निर्माण पर सभी राजनीतिक दलों से अपने रुख स्पष्ट करने को कहा. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को जनता को बताना चाहिए कि वे राम मंदिर निर्माण को लेकर क्या सोचते हैं. कल्याण सिंह ने कहा, "राममंदिर निर्माण करोड़ों लोगों की आस्था का प्रश्न है. यह राजनीति का विषय नहीं है. जितने भी राजनीतिक दल हैं, वे इस मुद्दे पर जनता के सामने अपना मत स्पष्ट करें कि वे राम मंदिर निर्माण के पक्ष में हैं, या फिर उसके विरोध में."

87 वर्ष के उम्र में सक्रीय राजनीति में वापसी

बता दें कि कल्याण सिंह एक बार फिर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. 87 वर्ष के उम्र में उन्होंने सक्रीय राजनीति में वापसी की है. कल्याण सिंह ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में एक बार फिर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

यूपी: राममंदिर निर्माण करोड़ों लोगों की आस्था का प्रश्न, अपना रुख साफ करें सभी राजनीतिक दल- कल्याण सिंह

Jammu में 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, कश्मीर में ट्रक से हथियार पहुंचाने का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल्याण हत्या मामला: दृश्यम' स्टाइल में युवक का मर्डर, बोरे में मिला शव, फरार प्रेमिका की तलाश जारी
कल्याण हत्या मामला: दृश्यम' स्टाइल में युवक का मर्डर, बोरे में मिला शव, फरार प्रेमिका की तलाश जारी
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
RTO की कार्रवाई से नाराज बस मालिक ने खुद पर छिड़का डीजल, समय रहते बचाया गया, देर तक मचा हंगामा
RTO ने काटा चालान तो रोने लगा प्राइवेट बस मालिक, की आत्महत्या की कोशिश, देर रात तक काटा बवाल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget