एक्सप्लोरर

अतीक अहमद केस : जेल में कारोबारी पर हमला, कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब

लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी जायसवाल ने आरोप लगाया कि उन्हें यातना दी गई और अपनी पांच कंपनियां पूर्व सांसद और जेल में बंद उनके बेटे के नाम करने पर मजबूर किया गया. बाद में राज्य सरकार ने पूर्व सांसद अहमद को बरेली जिला कारागार में स्थानांतरित करने का आदेश दिया.

नयी दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के एक व्यापारी का अपहरण कराकर उसे जेल में लाने, उस पर हमला करने और उसे अपना कारोबार उसके नाम करने के लिये मजबूर करने की घटना का मंगलवार को संज्ञान लिया. न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति एस के कौल ने कथित घटना पर विचार किया और उत्तर प्रदेश सरकार से एक सप्ताह के भीतर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा.

शीर्ष अदालत वकील और बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए गए नेताओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के अतिरिक्त जन प्रतिनिधियों से संबंधित मामलों पर तेजी से सुनवाई के लिये एक विशेष अदालत का गठन करने की मांग की गई है. उत्तर प्रदेश प्रशासन ने रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल की प्राथमिकी पर हाल में देवरिया जेल में छापा मारा था. जायसवाल ने आरोप लगाया था कि उनका लखनऊ से अपहरण कर जेल ले जाया गया और अहमद और उनके सहयोगियों ने उन पर हमला किया और अपना कारोबार उनके नाम करने के लिये उन्हें मजबूर किया. अहमद को देवरिया जेल में रखा गया है. अधिवक्ता स्नेहा कलीता के साथ न्याय मित्र विजय हंसारिया ने अदालत से कहा कि पूर्व सांसद के खिलाफ जघन्य अपराध के 20 से अधिक मामले हैं और उसके बावजूद उन्होंने व्यापारी का अपहरण कर जेल में लाने का दुस्साहस किया है. लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी जायसवाल ने आरोप लगाया कि उन्हें यातना दी गई और अपनी पांच कंपनियां पूर्व सांसद और जेल में बंद उनके बेटे के नाम करने पर मजबूर किया गया. बाद में राज्य सरकार ने पूर्व सांसद अहमद को बरेली जिला कारागार में स्थानांतरित करने का आदेश दिया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खु का बयान, बोले- 'नतीजों से कांग्रेस को फायदा'
बिहार उपचुनाव पर CM सुक्खु का बयान, बोले- 'नतीजों से कांग्रेस को फायदा'
देश की अदालतों में करीब 5 करोड़ केस पेंडिंग, मुंबई को लेकर चौकाने वाला खुलासा
देश की अदालतों में करीब 5 करोड़ केस पेंडिंग, मुंबई को लेकर चौकाने वाला खुलासा
फेमस इन्फ्लुएंसर पर अपहरण और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज, जानें मामला
फेमस इन्फ्लुएंसर अपहरण और मारपीट के मामले में गिरफ्तार, जानें मामला
बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'
बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget