एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री राजभर के भाई के विवादित बोल, हम सत्ता में आए तो बलात्कारियों के हाथ कटवा देंगे

चंदौली में रेप पीड़िता के घर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर के भाई अरविंद राजभर ने कहा कि आप लोग साथ दो, अगर हम सत्ता में आ गए तो बलात्कार करने वाले आरोपियों का हाथ कटवा देंगे.

चंदौली: बीजेपी की सहयोगी सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के भाई ने एक विवादित बयान दिया है. चंदौली में रेप पीड़िता के घर पहुंचे राजभर के भाई अरविंद राजभर ने कहा कि आप लोग साथ दो, अगर हम सत्ता में आ गए तो बलात्कार करने वाले आरोपियों का हाथ कटवा देंगे. अरविंद राजभर यही नहीं रुके और उन्होंने पुलिस अधीक्षक चंदौली को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर रेप मामले में पुलिस ने सही से काम नहीं किया तो वे थाना फूंकने का काम खुद करेंगे.

चंदौली में बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 मई को नाबालिग का अपहरण कर रेप किया गया. मामले में कार्रवाई करते हुए बलुआ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर पीड़िता के गांव उसका हाल जानने पहुंचे थे. तभी भाषण देते वक्त उन्होंने विवादित बयान दिया.

वहीं अरविंद राजभर ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि उनकी पुलिस अधीक्षक चंदौली से फोन पर बात हुई है. पुलिस अधीक्षक ने मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और जल्द ही फरार आरोपी के घर की कुर्की कराने का भी आश्वासन दिया है. अरविंद राजभर ने भीड़ के सामने पुलिस अधीक्षक चंदौली को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर बलुआ पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई पूरी नहीं की या किसी बड़े नेता के दबाव में आकर काम किया तो सबसे पहले बलुआ थाना को फूंकने का काम वह खुद करेंगे.

वहीं उन्होंने भीड़ को यह भी कहा कि अपने लोगों के हित के लिए हम लोग अमित शाह से टकरा गए तो इन चिरकुटों की क्या औकात है. अरविंद राजभर ने पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर पीएम ने नया कानून बनाया है जो बहुत जल्द लागू हो जाएगा. इस कानून के तहत रेप के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget