एक्सप्लोरर

मिर्जापुर: अनुप्रिया पटेल ने किया जीत का दावा, कहा- मोदी ही दोबारा बनेंगे पीएम

बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल की नेता और मिर्जापुर से उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए ही फ़िर से बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. मोदी दोबारा पीएम बनेंगे क्योंकि मोदी सरकार ने बहुत काम किया है.

मिर्जापुर: यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल की नेता और मिर्जापुर से उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए ही फ़िर से बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. मोदी दोबारा पीएम बनेंगे क्योंकि मोदी सरकार ने बहुत काम किया है.

उन्होंने कहा कि हम एनडीए के साथ चुनाव लड़े हैं और आगे भी साथ रहेंगे. एनडीए के सत्ता से बाहर होने के दावे गलत हैं.

अनुप्रिया ने कहा कि अगर एनडीए को बहुमत नहीं मिला तो हमारी पार्टी अपना दल का रुख़ क्या होगा, यह सवाल अभी काल्पनिक है. फ़िलहाल हम यही कह सकते हैं कि एनडीए 2014 को रिपीट करने जा रहा है. कांग्रेस और गठबंधन के लोग हमारी पार्टी अपना दल की तरफ़ क्यों टकटकी लगाए हैं, इस बारे में तो वही बता सकते हैं.

उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि मैं मिर्ज़ापुर से चुनाव जीत रही हूं. मैंने बहुत काम किया है. काम के आधार पर पिछली बार से ज़्यादा वोटों से जीतूंगी. मैं अब बाहरी नहीं, मिर्ज़ापुर की बेटी बन चुकी हूं.

मिर्ज़ापुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ सपा बसपा गठबंधन से चुनाव लड़ रहे रामचरित्र निषाद मछलीशहर सीट से निवर्तमान सांसद हैं. हालांकि 2014 में वह बीजेपी के टिकट पर जीते थे, लेकिन इस बार सीट और पार्टी दोनों ही बदल दी है.

सुबह करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने मां विंध्यवासिनी के मंदिर में परिवार के साथ माथा टेका और उसके बाद मतदान का जायज़ा लेने निकले. उन्होंने कहा कि बीजेपी में उनका दम घुट रहा था. निषाद ने यहां की एनडीए उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा अपनी जीत का दावा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget