एक्सप्लोरर

हिंदुओं में फूट डालने की योजना पर काम कर रहीं राष्ट्र विरोधी ताकतें : विहिप

मिलिंद परांदे ने कहा कि हिंदू समाज में समरसता बढ़ाने के लिए संतों की अहम भूमिका हो सकती है. इसी के मद्देनजर आगामी प्रयाग कुंभ में 31 जनवरी और एक फरवरी को धर्म संसद का आयोजन होने जा रहा है जिसमें देशभर से सभी पंथ संप्रदायों के साधु संत आएंगे और हिंदू समाज के समक्ष आ रही चुनौतियों पर चर्चा करेंगे.

इलाहाबाद: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांदे ने दावा किया कि आज राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी ताकतें हिंदू समाज की एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने की योजना पर काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में समरसता बढ़ाने के लिए संतों की अहम भूमिका हो सकती है. इसी के मद्देनजर आगामी प्रयाग कुंभ में 31 जनवरी और एक फरवरी को धर्म संसद का आयोजन होने जा रहा है जिसमें देशभर से सभी पंथ संप्रदायों के साधु संत आएंगे और हिंदू समाज के समक्ष आ रही चुनौतियों पर चर्चा करेंगे. अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण के संबंध में उन्होंने कहा, “सारे साक्ष्य हिंदू समाज के पक्ष में है, इसलिए हमें उम्मीद है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की तरह ही सुप्रीम कोर्ट भी हिंदू समाज के पक्ष में फैसला देगा.” उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार से भी हमारी अपेक्षा है कि केंद्र अपने सामर्थ्य के अनुसार कानूनी पहल के सभी मार्गों पर चलते हुए राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे.” वहीं गोरक्षा के मामले में परांदे ने कहा, “संपूर्ण देश में गोरक्षा और गो संवर्धन कानून की दृष्टि से इतना आसान नहीं है. हमने केंद्र सरकार से बातचीत कर मांग की है कि अलग से गोरक्षा एवं गो संवर्धन मंत्रालय का गठन किया जाए.” बांग्लादेशी घुसपैठियों के विषय को गंभीर बताते हुए परांदे ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें और मुस्लिम तुष्टीकरण में लगे दल इस विषय को उछाल कर दुष्प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से जो हिंदू प्रताड़ित होकर भारत आया है, उसे घुसपैठिया न माना जाए क्योंकि वह प्रताड़ित होकर आया है. सरकार को उसे हर तरह का सहयोग देकर आवश्यक हो तो भारत की नागरिकता देनी चाहिए.” उन्होंने कहा, “वहीं बांग्लादेश से बड़ी संख्या में भारत आए मुसलमान प्रताड़ित होकर नहीं आए हैं. इसलिए उसे घुसपैठिया मानकर उसकी छानबीन कर उसे देश से बाहर निकालना चाहिए. पिछले मानसून सत्र के दौरान विहिप के कार्यकर्ताओं ने अलग अलग दलों के सांसदों से मिलकर रोहिंग्या मुसलमानों और गोरक्षा मंत्रालय के बारे में चर्चा की है. हम 370 से अधिक सांसदों से प्रमाण के साथ मिले हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 5 में से 3 सीटों के रुझान आए, महायुति या MVA, कौन आगे?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 5 में से 3 सीटों के रुझान आए, महायुति या MVA, कौन आगे?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
Gorakhpur MLC Results: गोरखपुर में ध्रुव त्रिपाठी, डॉ. संजयन त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर
MLC रिजल्ट: गोरखपुर में ध्रुव त्रिपाठी, डॉ. संजयन त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget