एक्सप्लोरर

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक और हादसा, तीन की मौत

पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार ने बताया जिले के औरास थानाक्षेत्र में सई नदी पुल पर जाइलो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

उन्नाव: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कल रात एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. घटना में नौ लोग घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार ने बताया जिले के औरास थानाक्षेत्र में सई नदी पुल पर जाइलो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे निरूपमा (45), उनका बेटा अनमोल (11) और वाहन चालक राजेन्द्र यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई. घटना में कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए.

कुमार ने बताया कि दुर्घटना के समय पीछे से आ रही वैगन-आर कार में सवार लोग मौके पर रुके. लेकिन अचानक एक बस ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार छह लोग घायल हो गए.उन्होंने बताया कि सभी घायलों को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

11 जून को भी हुआ था बड़ा हादसा

बता दें कि 11 जून को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे में 6 बीटीसी के छात्र और 1 टीचर की मौत हुई थी. दरअसल एक अनियंत्रित बस ने 9 लोगों को कुचल दिया था. जिसमें से 7 लोगों की मौत हो गई है. ये सभी संतकबीर नगर के प्रभादेवी स्नाकोत्तर कॉलेज के छात्र थे जो हरिद्वार टूर पर जा रहे थे.

दरअसल तालग्राम थाना इलाके में बस का डीजल खत्म हो गया और दूसरी बस से थोड़ा डीजल निकाला जा रहा था ताकि बस पेट्रोल पंप तक पहुंच सके. डीजल निकालने के दौरान छात्र एक्सप्रेस वे पर खड़े थे कि तभी लखनऊ से आगरा जा रही रोडवेज बस इन छात्रों को रौंदते हुए निकल गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget