एक्सप्लोरर

लखनऊ: जिस थाने में सिपाही हैं पिता उस एरिया का SP बना बेटा, करेंगे सैल्यूट

पिता अब अपने ही आईपीएस बेटे के मातहत के रूप में काम करेंगे. अनूप सिंह उन्नाव में तैनात थे और अब उनका तबादला कर उन्हें लखनऊ के एसपी नार्थ का चार्जे दिया गया है. जहां पिता जनार्दन सिंह स्थानीय थाने विभूतिखंड में बतौर सिपाही के पद पर तैनात हैं.

लखनऊ: एक पिता के लिए इससे ज्यादा गर्व की बात क्या हो सकती है कि उसका बेटा उससे बड़े पद पर हो. उससे ज्यादा तरक्की करे. ऐसा ही कुछ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में तैनात सिपाही जनार्दन सिंह के साथ हुआ है. जनार्दन सिंह का बेटा आईपीएस बन चुका है. इससे ज्यादा खुशी की बात यह है कि बेटे को भी लखनऊ जिले में ही तैनाती मिल गई है. पिता अब अपने ही आईपीएस बेटे के मातहत के रूप में काम करेंगे. अनूप सिंह उन्नाव में तैनात थे और अब उनका तबादला कर उन्हें लखनऊ के एसपी नार्थ का चार्जे दिया गया है. जहां पिता जनार्दन सिंह स्थानीय थाने विभूतिखंड में बतौर सिपाही के पद पर तैनात हैं. लखनऊ: जिस थाने में सिपाही हैं पिता उस एरिया का SP बना बेटा, करेंगे सैल्यूट तस्वीर- फेसबुक अनूप सिंह के मुताबिक पिता से बहुत कुछ सीखा है और उन्हें इस बात की ख़ुशी भी है कि अब पिता पुत्र दोनों लखनऊ के काम करेंगे लेकिन रिश्ते का प्रभाव वो कभी अपने काम पर नहीं पड़ने देंगे. वहीँ पिता जनार्दन सिंह की बात करें तो उनका कहना है कि हर कोई चाहता है कि उसका बेटा उससे आगे जाए, मेरा बेटा मेरा अधिकारी बना है जब भी सामने पड़ेगा तो सैल्यूट करूंगा. बकौल जनार्दन उनका बेटा उनसे भी कहीं ज्यादा सख्त है. वहीँ अनूप सिंह की मां का कहना है कि बेटा हमारे साथ रहे ये परिवार में सभी चाहते हैं. परिवार में सभी बहुत खुश हैं कि अनूप और उसके पिता अब एक साथ काम करेंगे. अनूप सिंह का परिवार विभूति खण्ड के विक्रांत खण्ड में बने मकान में रहता है. आईपीएस अनूप के परिवार में माता-पिता, पत्नी, बच्ची, दो बहनें और एक भाई है. अनूप से जब उनके पिता और उनके बीच के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके और उनके पिता के बीच भवनात्मक रिश्ते आड़े नहीं आते. पुलिस विभाग में जो जिम्मेदारी दोनों को मिली है उसे हम पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करते हैं. अनूप सिंह ने आज हाल ही में लखनऊ में चार्ज लिया है और सरकारी आवास के लिए अर्जी भी दी है. साफ है वो निजी आवास से हटकर सरकारी आवास में रहेंगे. हालांकि जब से अनूप को लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई उसके बाद से पूरे परिवार को बेसब्री से उनके आने का इंतजार था. बहरहाल राजधानी में एएसपी नार्थ की कमान संभालने के बाद देखना होगा अनूप राजधानी में अपनी क्या छाप छोड़ पाते हैं. लखनऊ: जिस थाने में सिपाही हैं पिता उस एरिया का SP बना बेटा, करेंगे सैल्यूट एसपी नार्थ के पिता का कहना है कि उनका पुत्र इस मुकाम पर है इस बात का उन्हें गर्व है. चपन की यादें ताज़ा करते हुए कहा कि उनका बेटा बचपन से ही दूसरे बच्चों से अलग इसलिये था क्योंकि जिस उम्र में बच्चे तरह तरह की डिमांड करते है लेकिन उनका बेटा उनसे कोई डिमांड नहीं करता था. आज जब उनका बेटा एएसपी बन गया है तब भी उनको बिल्कुल भी घमंड नहीं है. जिस तरह से पिछले कई दशकों से वह सिपाही की नौकारी ईमानदारी के साथ करते आ रहे हैं वैसे भी आगे करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि जिस तरह से दूसरे अधिकारियों के साथ उनका संबंध था वैसे ही उनके बेटे के साथ भी रहेगा. कभी फील्ड में ऐसा नहीं लगेगा कि अनूप उनका बेटा है जिस तरह से दूसरे अधिकारी हैं वैसे ही उनका बेटा भी अधिकारी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget