एक्सप्लोरर

अमरोहा : जीआरपी के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी बदमाश, 12 साल से था फरार

गिरफ्तार हरपाल शातिर किस्म का अपराधी है जो पिछले 12 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था. इसके विरुद्ध करीब दो दर्जन से अधिक मामले विभिन्य थानों में दर्ज है.

मुरादाबाद: मुरादाबाद और अमरोहा जीआरपी पुलिस ने अभिरक्षा से 12 वर्षों से लगातार फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश हरपाल उर्फ हरि मंडल को अमरोहा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से रविवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो पिछले 12 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था. इसके विरुद्ध करीब दो दर्जन से अधिक मामले विभिन्य थानों में दर्ज है.

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2006 में दो अभियुक्त हरपाल और राकेश शर्मा के विरुद्ध सैदनगली अमरोहा जिले में एनएसए की कार्रवाई की गई थी. साथ ही इन्हें जिला कारागार मुरादाबाद में निरुद्ध किया गया था. दोनों अभियुक्तों को 12 सितंबर 2006 को एनएसए की पेशी के लिए अमरोहा में पेश किया गया था. 13 सितंबर को पेशी के बाद इन्हें दूंन एक्सप्रेस से वापस लाते समय पुलिस द्वारा पेशी के बाद जिला कारागार मुरादाबाद के लिए दून एक्सप्रेस ट्रेन से वापस लाए जाने के दौरान रेलवे स्टेशन कटघर आउटर रामगंगा नदी पुल पर पहुंचने पर दोनों बदमाश सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए थे.

कफील खान ने बीजेपी एमपी पर लगाया भाई पर हमले का आरोप, सांसद ने कहा- मैं हर जांच के लिए तैयार हूं 

एसपी जीआरपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि इनकी फरारी के बाद से गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था, जिसमें कुछ समय के बाद फरार एक बदमाश राकेश कुमार शर्मा को मुरादाबाद जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि फरार हरपाल पुलिस की पकड़ से दूर था. पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी जब इसकी गिरफ्तारी में सफलता हाथ नहीं लगी तो अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ द्वारा इस पर एक लाख का पुरस्कार घोषित कर दिया गया था.

उन्होंने बताया कि फरार अभियुक्त हरपाल अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए नाम और पता और पहचान बदल-बदल कर काफी समय से बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में नाम रह रहा था.

गोरखपुर : 41 हज़ार सिपाहियों की भर्ती परीक्षा शुरू, पेपर सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश 

इसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी टीम ने रविवार को मिली सूचना के आधार पर अमरोहा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से गिरफ्तार कर नदी सफलता हासिल की है.गिरफ्तार अभियुक्त हरपाल कटिहार (बिहार) में रह रहे अपने परिवार से मिलने जा रहा था, तभी अमरोहा और मुरादाबाद जीआरपी के सयुंक्त कार्रवाई में इसे गिरफ्तार किया गया.

शातिर अपराधी हरपाल को गिरफ्तार करने वाली टीम में मुरादाबाद जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत, चौकी प्रभारी जीआरपी अमरोहा सतीश कुमार, कांस्टेबल सुशील कुमार, संजय कुमार और सूरज कुमार शामिल रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget