एक्सप्लोरर

प्रयागराज: कोरोना संदिग्धों के लिए Amrit App लॉन्च, जानिए कैसे करेगा काम

कोरोना संदिग्धों की पहचान के लिए अमृत ऐप लॉन्च किया गया है. ये ऐप कोविड के संदिग्ध मरीजों का पता लगाने में मदद करेगा. ऐप में उन मरीजों को फोकस किया जाएगा, जो लगातार सर्दी-खांसी, बुखार आदि से ग्रस्त हैं.

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन: कोरोना वायरस के संदिग्धों की पहचान के लिए आरोग्य सेतु के बाद अब एक और ऐप लॉन्च हो गया है. इसका नाम अमृत ऐप है, जिसे देश के नामी आईटी संस्थान प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बायो टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसरों की टीम ने तैयार किया है. सरकारी अमले ने भी इस ऐप की उपयोगिता पर अपनी मुहर लगाते हुए लोगों से इसका इस्तेमाल करने की अपील की है. प्रयागराज जिला प्रशासन की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इस ऐप का लिंक डाल दिया गया है.

कोरोना संदिग्धों का ऐसे पता लगाएगा ये ऐप ये ऐप कोरोना के लक्षण वाली बीमारियों की दवा खरीदने वाले संदिग्ध मरीजों, केमिस्ट शॉप, अस्पतालों की ओपीडी व अन्य माध्यमों में संदिग्धों का पता लगाएगी. इस पर अपलोड की गई सभी सूचनाएं कोरोना के कंट्रोल रूम तक पहुंचेंगी. मोबाइल नंबर और पते के जरिये मेडिकल व प्रशासन की टीम संदिग्धों से बात कर उनकी सेहत का हाल जानेगी. उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी. जरूरत पड़ने पर उनका सैंपल लिया जाएगा. उन्हें आइसोलेट या क्वारंटीन किया जाएगा और उनका इलाज किया जाएगा. इस ऐप के जरिये संदिग्धों की पहचान कर उनका इलाज करने से कम्युनिटी स्प्रेड यानी सामुदायिक संक्रमण को रोका जा सकेगा, यानी कोरोना को देश में थर्ड स्टेज में जाने से बचाया जाने की कोशिश होगी. अमृत ऐप को प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी  के बायो टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की टीम ने संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी के सुपरविजन में तैयार किया है. ऐप तैयार करने वाले प्रोफेसरों और स्टूडेंट्स की टीम की अगुवाई प्रोफेसर शिवेश शर्मा ने की.

सर्दी-खांसी, जुकाम-बुखार वाले मरीजों पर फोकस दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों ये आदेश जारी किया था कि सभी दवा दुकानदारों को पूरे दिन बेची गई दवाओं का ब्यौरा शाम तक एक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा. ऐप में उन मरीजों को फोकस किया जाएगा, जो लगातार सर्दी-खांसी, जुकाम-बुखार व सांस की तकलीफ से संबंधित दवाएं ले रहे हैं. व्यक्तिगत मरीजों के साथ ही उस इलाके की भी पहचान करने की कोशिश की जाएगी, जिन जगहों के लोग ऐसी बीमारियों की दवाएं ज्यादा खरीद रहे हैं. जरूरत पड़ने पर इन इलाकों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया जाएगा.

अगले हफ्ते गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा ऐप इस ऐप में दवा दुकानदारों के साथ ही आम नागरिक, डॉक्टर, हॉस्पिटल के प्रभारी व संचालक समेत दूसरे लोग भी डाटा फीड कर सकते हैं. ये ऐप डाटा के आधार पर ही संदिग्धों की पहचान करेगा. फिलहाल, ये एमएलएनआईटी संस्थान और प्रयागराज प्रशासन की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. अगले हफ्ते से ये गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध रहेगा. संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी और ऐप तैयार करने वाली टीम के मुखिया प्रोफेसर शिवेश शर्मा के मुताबिक, महामारी रोकने में ये ऐप काफी उपयोगी साबित हो सकता है. प्रयागराज प्रशासन भी इस ऐप के इस्तेमाल के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है और उनसे इसका इस्तेमाल करने की अपील कर रहा है.

यह भी पढ़ें:

ट्रेनों में मजदूरों की मौत पर बैकफुट पर आया रेलवे, यात्रियों को दी ट्रेन में सफर से बचने की नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget