एक्सप्लोरर

क्या कुशवाहा को मनमाफिक सीटें मिलेगी, बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव से हो रही है मुलाकात

बीते दिनों बिहार के सीएम और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद एलान किया गया था कि दोनों पार्टियों में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है. दोनों पार्टियां बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

नई दिल्ली: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए के बीच सीटों का बंटवारा अब तक फाइनल नहीं हो सका है. सहयोगी दलों के बीच लगातार बातचीत हो रही है, इसी क्रम में आज आरएलएसपी के नेता उपेंद्र कुशवाहा बीजेपी के नेता और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव से मिल रहे हैं. सोमवार की देर शाम उपेंद्र कुशवाहा ने जानकारी दी थी कि वो दिल्ली जा रहे हैं और बीजेपी के नेताओं से बातचीत करेंगे. कुशवाहा ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर पीएम मोदी से मुलाकात करके सीटों के मसले के हल की उम्मीद जताई थी. इस बातचीत से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने साफ किया है कि आरएलएसपी एनडीए का अटूट हिस्सा है.

बता दें कि बीते दिनों बिहार के सीएम और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद एलान किया गया था कि दोनों पार्टियों में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है. दोनों पार्टियां बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस दौरान बीजेपी की तरफ से ये भी कहा गया था कि एनडीए में जेडीयू के आने के बाद सभी सहयोगी पार्टियों की सीटों में कटौती की जाएगी. ऐसे में कुशवाहा और भूपेंद्र यादव की मुलाकात खासी अहम मानी जा रही है.

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और इस वक्त कुशवाहा के तीन सांसद हैं, लेकिन उनकी तरफ से 3 से ज्यादा सीटों की मांग की जा रही है. एनडीए के दूसरे घटक दल एलजेपी के पास छह सांसद हैं और वो भी अपनी मौजूदा सीटों में कटौती से इनकार कर रही है. बीजेपी के पास 21 सांसद हैं और जेडीयू क पास दो सांसद हैं. बीजेपी-जेडीयू समझौते से ये बात साफ है कि बीजेपी अपनी कुछ सीटों की कुर्बानी देगी और जेडीयू के लिए छोड़ेगी, लेकिन गठबंधन के दूसरे दल अभी अपनी सीटें छोड़ने को तैयार नहीं है और दबाव बना रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड
महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड
'टुकुर टुकुर ताकते रह गए', अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का तंज
'टुकुर टुकुर ताकते रह गए', अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का तंज
CJP की सरकार से डील फेल! RJD-कांग्रेस भड़की, 'जेपी नड्डा जी ने…'
CJP की सरकार से डील फेल! RJD-कांग्रेस भड़की, 'जेपी नड्डा जी ने…'
PM मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ, UP की इस खास चीज का किया जिक्र
PM मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ, UP की इस खास चीज का किया जिक्र

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget