एक्सप्लोरर

इलाहाबाद : जेल से रिहा हुईं अमित शाह के काफिले को काला झंडा दिखाने वाली छात्राएं, जमकर हुआ स्वागत

जेल भेजी गई नेहा यादव, रमा यादव और किशन मौर्य ने 27 जुलाई को इलाहाबाद में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के काफिले को रोककर काला झंडा लहराया था. इस पर पुलिस ने इन्हे मौके से ही हिरासत में ले लिया था. छात्राओं को पुरुष पुलिस वालों ने दबोचा था और बाल पकड़कर उन्हें घसीटने के बाद सरेआम लाठी भी मारी थी.

 

इलाहाबाद: इलाहाबाद में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के काफिले को रोककर उन्हें काला झंडा दिखाने के मामले में जेल भेजी गई इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की दोनों छात्राएं आज जेल से रिहा हो गईं. जेल से बाहर निकलते ही स्टूडेटंस और सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल -मालाओं से लाद दिया और ढोल नगाड़ों की थाप के बीच उनका ज़ोरदार स्वागत किया. जेल से रिहा होने के बाद दोनों छात्राएं सबसे पहले सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ भवन पर पहुंची और वहां हुए सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद शहर में लगी महापुरुषों की मूर्तियों पर गईं और वहां फूल चढ़ाए.

इलाहाबाद : जेल से रिहा हुईं अमित शाह के काफिले को काला झंडा दिखाने वाली छात्राएं, जमकर हुआ स्वागत

जेल भेजी गई दोनों छात्राओं ने इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर निशाना साधा. छात्राओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने पर अमित शाह के काफिले में शामिल पुलिसकर्मियों ने जिस तरह सरेआम उनका बाल पकड़कर घसीटा और सरेआम लाठी से पीटा, वह मोदी सरकार के ''बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'' अभियान की हकीकत खुद ही बयान करता है. दोनों छात्राओं के साथ जेल गए एक छात्र भी उनके साथ रिहा हुआ है. तीनों को कल ही इलाहाबाद की सेशन कोर्ट से जमानत मिली थी. हालांकि जेल गए तीनों स्टूडेंट्स समाजवादी छात्र सभा से भी जुड़े हुए हैं.

जेल भेजी गई नेहा यादव, रमा यादव और किशन मौर्य ने 27 जुलाई को इलाहाबाद में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के काफिले को रोककर काला झंडा लहराया था. इस पर पुलिस ने इन्हे मौके से ही हिरासत में ले लिया था. छात्राओं को पुरुष पुलिस वालों ने दबोचा था और बाल पकड़कर उन्हें घसीटने के बाद सरेआम लाठी भी मारी थी. तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 188, 341 और 505 के साथ ही 7 क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट के तहत धूमनगंज थाने में केस दर्ज किया गया था.

इलाहाबाद : जेल से रिहा हुईं अमित शाह के काफिले को काला झंडा दिखाने वाली छात्राएं, जमकर हुआ स्वागत

केस दर्ज होने के बाद शनिवार को इन्हे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी और ज्यूडिशियल कस्टडी में चौदह दिनों के लिए जेल भेज दिया था. नेहा-रमा और किशन तीनों ही इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं. उनका दावा है कि दर्जनों बार शिकायत के बावजूद सेंट्रल युनिवर्सिटी के वीसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के मुद्दे पर ही उन्होंने अमित शाह को काला झंडा दिखाया था. छात्राओं को पुरुष पुलिसवालों द्वारा बाल पकड़कर घसीटे जाने और उन्हें लाठी मारे जाने की वजह से यह मामला सियासी गलियारों में खूब गूंजा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget