एक्सप्लोरर

लेखपाल पिता के सपने को पूरा करने के लिए अफसर बनी बेटी, फिल्म मांझी से मिला हौसला

यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा में इलाहाबाद की शीरत फातिमा को भी कामयाबी मिली है. साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली शीरत के पिता लेखपाल हैं.

इलाहाबाद: यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा में इलाहाबाद की शीरत फातिमा को भी कामयाबी मिली है. साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली शीरत के पिता लेखपाल हैं. मामूली सी नौकरी में जब उन्हें अफसरों की डांट खानी पड़ती थी तो वे झल्ला उठते थे. इसकी वजह से पिता ने अपनी बेटी शीरत को चार साल की उम्र से ही अफसर बनाने के सपने दिखाना शुरू कर दिया था. लेखपाल पिता के इस सपने को पूरा करने के लिए शीरत ने बहुत संघर्ष किया. मंज़िल तक पहुंचने की राह में पैसा रुकावट न बने, इसलिए शीरत बीटीसी कर प्राइमरी स्कूल में टीचर बनीं और बच्चों को पढ़ाते हुए, अब वह अब अफसर बन चुकी हैं.

ज़िंदगी में तमाम उतार-चढ़ाव देखने वाली शीरत को नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म मांझी द माउंटेन मैन से प्रेरणा मिली थी. शीरत की इस कामयाबी पर पूरा परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा है. अपनी बेटी की सफलता देखकर लेखपाल पिता की आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. जिन अफसरों के सामने जाने पर उन्हें डर लगता था, आज वही फोन कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. हैरान कर देने वाली बात यह है कि शीरत फातिमा की पढ़ाई और ज़्यादातर तैयारी बेहद पिछड़े हुए गांव में हुई थी. वह बस से रोज़ाना तीस किलोमीटर दूर युनिवर्सिटी आती थीं. कई बार नौकरी करने के लिए प्राइमरी स्कूल तक का आठ किलोमीटर तक का सफर पैदल भी तय करना पड़ा है. तीन महीने पहले ही शीरत का निकाह हुआ है.

शीरत के पिता लेखपाल हैं

इलाहाबाद के करेली इलाके में शीरत का दो कमरों का छोटा सा मकान है. शीरत को सिविल सर्विसेज परीक्षा में 810वीं रैंक मिली है. शीरत के पिता अब्दुल गनी लेखपाल हैं. 1990 में शादी के बाद जब उन्हें नौकरी मिली तो अक्सर अफसरों की डांट खानी पड़ती थी. कई बार उन्हें बहुत बुरा लगता और यह महसूस होता कि अफसर ही इस दुनिया के असली मालिक होते हैं.

लेखपाल पिता के सपने को पूरा करने के लिए अफसर बनी बेटी, फिल्म मांझी से मिला हौसला

दो बेटे और दो बेटियों में सबसे बड़ी शीरत ही हैं. पिता अब्दुल गनी ने बड़ी बिटिया को बड़ा अफसर बनाने का फैसला किया और उसी मिशन में जुट गए. मामूली सी तनख्वाह में शीरत को कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई कराई. इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी से बीएससी कराया. बाद में आर्थिक हालात बिगड़ने लगे तो शीरत ने बीएड कर प्राइमरी स्कूल में नौकरी कर ली. शाम चार बजे वह स्कूल से लौटती और थोड़ी देर आराम के बाद खुद अपनी पढ़ाई में जुट जाती.

शीरत को यह कामयाबी चौथी कोशिश में मिली है. इस बार मेंस का लिखित इम्तहान होने के बाद शीरत के परिवार वालों ने उनका निकाह कर दिया. उनके पति इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिव्यू आफिसर हैं, लेकिन स्कूल की नौकरी की वजह से वह इन दिनों पिता के घर पर ही रह रही हैं. बीच में हालात जब खराब हुए और मंज़िल दूर नजर आने लगी तो उसी बीच शीरत ने नवाजउद्दीन सिद्दीकी की फिल्म मांझी द माउंटेन मैन देखी. उस फिल्म से उन्हें जो प्रेरणा मिली उसके बाद फिर कभी वह विचलित नहीं हुईं. हालांकि इस कामयाबी के बावजूद शीरत अपनी रैंक कम करने के लिए फिर से इम्तहान देने का मन बना रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: JDU-BJP ने उतारे उम्मीदवार, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: JDU-BJP ने उतारे उम्मीदवार, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का क्या होगा?
हिमाचल प्रदेश में रात को भूकंप के जोरदार झटके, घरों से बाहर निकले लोग
हिमाचल प्रदेश में रात को भूकंप के जोरदार झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Azamgarh News: 'दिशा' बैठक रद्द होने पर सरकार पर बरसे सांसद धर्मेंद्र यादव, DM की गैरहाजिरी पर उठाए सवाल
'दिशा' बैठक रद्द होने पर सरकार पर बरसे सांसद धर्मेंद्र यादव, DM की गैरहाजिरी पर उठाए सवाल
Nashik News: नासिक के धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में विस्तृत चार्जशीट दाखिल, कई गंभीर आरोप
नासिक के धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में विस्तृत चार्जशीट दाखिल, कई गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget