एक्सप्लोरर

रिटायर्ड दरोगा मॉब लिंचिंग मामले में हाईकोर्ट सख्त, कहा- जांच अधिकारी केस को कमज़ोर करने की कोशिश करते रहे

अदालत ने इस मामले में इलाहाबाद के एसएसपी नितिन तिवारी को कल 27 सितम्बर को कोर्ट में तलब कर लिया है. हाईकोर्ट ने इस मामले में अब तक हुई जांच और कई आरोपियों को जमानत मिल जाने पर गहरी नाराज़गी जताते हुए पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है.

इलाहाबाद: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में चार सितम्बर को रिटायर्ड दरोगा अब्दुल समद को सरेआम पीट-पीटकर मौत के घाट उतारे जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बार फिर बेहद सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने इस मामले में इलाहाबाद के एसएसपी नितिन तिवारी को कल 27 सितम्बर को कोर्ट में तलब कर लिया है. हाईकोर्ट ने इस मामले में अब तक हुई जांच और कई आरोपियों को जमानत मिल जाने पर गहरी नाराज़गी जताते हुए पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है. अदालत ने इस मामले में अब तक की विवेचना को पूरी तरह लचर बताया और कहा कि विवेचनाधिकारी यानी आईओ के खिलाफ तल्ख़ टिप्पणी की. अदालत ने इलाहाबाद के एसएसपी से जांच अधिकारी बदलकर जांच का जिम्मा किसी सीनियर अफसर को सौपने को कहा है. अदालत ने कहा- जांच अधिकारी लगातार केस को कमज़ोर करने की कोशिश करते रहे चीफ जस्टिस डीबी भोंसले और जस्टिस यशवंत वर्मा की डिवीजन बेंच ने मौजूदा जांच अधिकारी को शिवकुटी थाने से हटाकर उसका तबादला किसी रिमोट एरिया में किये जाने का भी आदेश दिया है. अदालत ने तल्ख़ टिप्पणी करते हुए कहा है कि जांच अधिकारी ने न तो चश्मदीदों का बयान लेने की कोशिश की और न ही सबूत जुटाए. जांच अधिकारी लगातार केस को कमज़ोर करने की कोशिश करते रहे. इसी वजह से हत्या जैसे गंभीर मामले में भी कई आरोपियों को जेल जाने से पहले ही जमानत मिल गई. अदालत ने इस मामले में पुलिस के रवैये पर गहरी नाराज़गी जताई और इलाहाबाद के एसएसपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में तलब कर लिया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज आया था सामने बता दें कि इलाहाबाद के शिवकुटी इलाके में चार सितम्बर को यूपी पुलिस के एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर अब्दुल समद को लाठी डंडों से सरेआम लाठी डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया था.इस मामले में पिटाई का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. सीसीटीवी फुटेज में अब्दुल समद का पड़ोसी जुनैद कमाल और उसके दो बेटे साफ़ तौर पर रिटायर्ड दरोगा पर लाठी डंडे बरसाते नजर आ रहे थे. 90 सेकेंड में किए गए थे 49 वार सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में नजर आ रहा है कि अब्दुल समद पर नब्बे सेकेंड में उनचास वार किये गए थे. हमले के मुख्य आरोपी जुनैद इलाके का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ बीस मुकदमे दर्ज हैं. मृतक दरोगा के परिवार वालों ने जुनैद और उसके परिवार के नौ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को जेल जाने से पहले ही सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'
छोटू सिंह को हिरासत में लेने पर जन सुराज की प्रतिक्रिया, 'MLC चुनाव में...'
पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget