एक्सप्लोरर

फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी की रिलीज पर चुनाव आयोग अभी नहीं ले सका कोई फैसला, हाईकोर्ट में टली सुनवाई

पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर हाईकोर्ट अब बारह अप्रैल को सुनवाई करेगा. हालांकि इसी मामले में आठ अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होनी है.

प्रयागराज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनाई गई फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज पर लोकसभा चुनावों तक के लिए पाबंदी लगाए जाने की मांग पर चुनाव आयोग अभी तक कोई फैसला नहीं ले सका है. आयोग द्वारा अभी तक कोई फैसला नहीं लिए जाने और प्रोड्यूसर द्वारा फिल्म का प्रदर्शन एक हफ्ते बढ़ाए जाने की वजह से इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई अगले शुक्रवार तक के लिए टल गई है.

हाईकोर्ट इस मामले में अब फिल्म की रिलीज की प्रस्तावित तारीख बारह अप्रैल को सुनवाई करेगा. हालांकि इसी मामले में आठ अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होनी है.

गौरतलब है कि ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक है. इस फिल्म में पीएम मोदी का किरदार अभिनेता विवेक ओबेरॉय निभा रहे हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान रिलीज हो रही इस फिल्म को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए इसकी रिलीज पर पाबंदी लगाए जाने की मांग की थी.

चुनाव आयोग इस मामले में फिल्म से जुड़े लोगों के साथ ही बीजेपी पार्टी से भी जवाब तलब कर चुका है. प्रयागराज की सामाजिक संस्था भीम सेना के संयोजक सनाउल्ला ने पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल कर लोकसभा चुनावों तक के लिए पाबंदी लगाए जाने की मांग की थी.

इस मामले में आज चुनाव आयोग को हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल करना था. आयोग ने आज अपने हलफनामे में कहा कि फिल्म पर रोक लगाए जाने के मामले में वह अभी तक कोई फैसला नहीं ले सका है और पूरे मामले का परीक्षण कर रहा है. जस्टिस पीकेएस बघेल और जस्टिस पंकज भाटिया की डिवीजन बेंच इस मामले में अब बारह अप्रैल को सुनवाई करेगी.

मथुरा: हेमामालिनी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

पाकिस्तान में हीरो बनने की होड़ में हैं कांग्रेस, एसपी और बीएसपी- पीएम नरेंद्र मोदी

महिला सिपाही पर शादी के लिए बना रहा था दबाव, मना करने पर फेंक दिया तेजाब

गोरखपुर: पीएम मोदी को आशीर्वाद देगी जनता, यूपी में निकालेंगे 74 सीटें- जेपी नड्डा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला से लेकर उमर और सारा तक, अब्दुल्ला परिवार में अंतरधार्मिक शादी का चलन
फारूक अब्दुल्ला से लेकर उमर और सारा तक, अब्दुल्ला परिवार में अंतरधार्मिक शादी का चलन
शिमला में भीषण सड़क हादसा, 3 नेपाली मजदूर सहित 5 की मौत
शिमला में भीषण सड़क हादसा, 3 नेपाली मजदूर सहित 5 की मौत
उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान संग किया निकाह या हुई स्पेशल मैरिज? जानें
उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान संग किया निकाह या हुई स्पेशल मैरिज? जानें
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget