एक्सप्लोरर

नूपुर तलवार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, फिर मिली चार हफ्ते की पैरोल

इलाहाबाद: नोएडा के चर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में उम्र कैद की सजा काट रही आरुषि की माँ डॉ नूपुर तलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से एक बार फिर बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने नूपुर तलवार को दोबारा पैरोल पर रिहा किये जाने के आदेश दिए हैं. नूपुर तलवार को इस बार चार हफ्ते की पैरोल मिली है. चार हफ्ते ख़त्म होने के बाद नूपुर को फिर से गाज़ियाबाद की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में सरेंडर करना होगा. नूपुर तलवार को यह पैरोल उन्हें अपनी बीमार माँ की देखभाल करने के लिए मिली है.

Allahabad High Court- 00

डे टू डे बेसिस पर रोजाना हो रही सुनवाई

नूपुर को इससे पहले सितम्बर महीने में भी इसी आधार पर तीन हफ्ते की पैरोल मिल चुकी है. नूपुर और उनके पति डॉ राजेश तलवार द्वारा उम्र कैद की सज़ा के खिलाफ दाखिल की गई अपील पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में इन दिनों डे टू डे बेसिस पर रोजाना सुनवाई हो रही है. हालांकि नूपुर तलवार ने हाईकोर्ट से केस का फैसला आने तक की अवधि के लिए पैरोल मांगी थी, लेकिन अदालत ने उसे नामंजूर करते हुए उन्हें सिर्फ चार हफ़्तों की पैरोल दी है.

तीन के बजाय चार हफ्ते की जमानत

नूपुर तलवार को पैरोल पर चार हफ्ते की खातिर जेल से बाहर आने के लिए गाज़ियाबाद की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा करना होगा. इसके अलावा बांड भरना होगा और सीबीआई कोर्ट के निर्देश के मुताबिक़ निश्चित रकम की दो श्योरिटीज दाखिल करनी होंगी.

अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि नूपुर को इस बार तीन के बजाय चार हफ्ते की जमानत इसलिए दी जा रही है क्योंकि तीन सितम्बर महीने में मिली तीन हफ़्तों की पैरोल के दौरान उनकी कोई शिकायत नहीं आई थी.

दोनों को उम्र कैद की सजा

गौरतलब है कि नोएडा के चर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में आरुषि की माँ डॉ नूपुर तलवार और पिता डॉ राजेश तलवार को सीबीआई की ट्रायल कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दोनों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी. सीबीआई कोर्ट से मिली उम्र कैद की सजा के खिलाफ तलवार दंपत्ति ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील कर फैसले को चुनौती दी थी. हाईकोर्ट में मामला पिछले कई सालों से पेंडिंग है. उनकी इस अपील पर हाईकोर्ट में इन दिनों डे टू डे बेसिस पर रोजाना सुनवार्इ चल रही है, जिसके अगले कुछ दिनों में पूरी हो जाने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
Mumbai Rain Update: मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget