एक्सप्लोरर

लखनऊ विश्वविद्यालय मारपीट मामले में डीजीपी, एसएसपी को अदालत की फटकार

एसएसपी लखनऊ ने सफाई दी कि पूरी घटना राजनीति से प्रेरित थी. लेकिन अदालत उनकी दलील से संतुष्ट नहीं हुई.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को शिक्षकों के साथ हुई मारपीट के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्टय की लखनऊ खंडपीठ के समक्ष पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पेश हुए.

इस दौरान अदालत ने दोनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई. अदालत के निर्देश पर शुक्रवार को डीजीपी, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलानुशासक, कुलसचिव और एसएसपी दीपक कुमार न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की पीठ के समक्ष पेश हुए.

अदालत ने फटकार लगाते हुए पूछा कि जब विश्वविद्यालय के कुलानुशासक (प्रोक्टर) व अन्य अधिकारी पुलिस से इस प्रकार की घटना का अंदेशा जता चुके थे, फिर भी पुलिस शिक्षकों के साथ मारपीट की घटना रोकने में क्यों विफल रही?

एसएसपी लखनऊ ने सफाई दी कि पूरी घटना राजनीति से प्रेरित थी. लेकिन अदालत उनकी दलील से संतुष्ट नहीं हुई.

खंडपीठ ने कुलपति और कुलानुशासक को पूरी घटना का ब्योरा एक हफ्ते के अंदर हलफनामे में देने को कहा है. साथ ही इस तरह की घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए अदालत ने मुख्य सचिव को एक समिति बनाने का निर्देश दिया है.

प्रदेश सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता वी.के. शाही और मुख्य स्थायी अधिवक्ता रमेश पांडेय उपस्थित हुए. मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को रखी गई है. अदालत ने कुलपति से यूनिवर्सिटी को सुरक्षित रखने के बारे में सुझाव मांगा है.

गौरतलब है कि इससे पहले डीजीपी ओ.पी. सिंह ने मामले की जांच लखनऊ रेंज के आईजी सुजीत पांडे को सौंप दी है. वहीं सीओ (महानगर) अनुराग सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. इसके अलावा लखनऊ यूनिवर्सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget