एक्सप्लोरर

कोरोना काल में घरेलू हिंसा बढ़ने का मामला, HC ने यूपी सरकार से पूछा- शिकायतों को सुनकर उनके निपटारे के क्या हैं इंतजाम

कोरोना काल के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोत्तरी के बाद हाई कोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब तलब किया है. कोर्ट ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से पूछा कि आखिर इन्हें रोकने के लिये क्या व्यवस्था है.

प्रयागराज. कोरोना की महामारी और लॉकडाउन की बंदिशों में यूपी में भी घरेलू हिंसा के मामले बढ़ने की ख़बरें सामने आई हैं. इसी के मद्देनज़र इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी कर उससे जवाब तलब कर लिया है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने यूपी सरकार से पूछा है कि कोरोना की महामारी के दौरान घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की शिकायतों को सुनकर उनके निपटारे के लिए क्या इंतजाम किये गए हैं.

अदालत ने सरकार से सूबे में इस तरह के मामलों में कार्रवाई के लिए नोडल अफसर नामित किये जाने के बारे में भी जानकारी देने को कहा है. अदालत ने सुनवाई के दौरान यूपी के एडिशनल एडवोकेट जनरल से स्टेटस रिपोर्ट भी पेश करने को कहा है. इस स्टेटस रिपोर्ट में कोरोना काल में आई शिकायतों पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा देना होगा. अदालत इस मामले में अब जुलाई महीने के आख़िरी हफ्ते में सुनवाई करेगी.

बरेली की निदा खान ने दी थी PIL

जस्टिस पंकज मित्तल और जस्टिस यशवंत वर्मा की डिवीजन बेंच ने यह आदेश बरेली की आला हज़रत हेल्पिंग सोसाइटी की पीआईएल पर सुनवाई के बाद दिया है. सोसायटी की अध्यक्ष आला हज़रत परिवार की बहू रहीं निदा खान हैं. उनकी अर्जी में कहा गया था कि कोरोना की वजह से लॉकडाउन किये जाने के दौरान बरेली समेत समूचे यूपी में भी घरेलू हिंसा के मामले बढे हैं.

निदा खान की तरफ से यह भी कहा गया कि मामले भले ही बढ़ गए हों, लेकिन सरकारी अमले के कोरोना में व्यस्त होने की वजह से शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है. शराब की दुकानें खुलने के बाद मामले और बढ़ने के भी आरोप लगे हैं. पीआईएल में कोरोना काल में हुए घरेलू हिंसा के मामलों की शिकायतें सुनने और उनके निस्तारण के लिए नोडल अफसर नियुक्त किये जाने की मांग की गई है. कहा गया कि नोडल अफसर होने से शिकायतों पर कार्रवाई होगी और जरूरी कदम उठाए जाने पर इस तरह के मामलों को रोका जा सकेगा. निदा खान की तरफ से उनके वकील प्रदीप कुमार शर्मा ने अदालत में पक्ष रखा.

ये भी पढ़ें.

चीन ने एक बार फिर किया धोखा, भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget