एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: रिटायर्ड दारोगा मर्डर केस में चार आरोपियों को जेल जाने से पहले ही मिली जमानत

इलाहाबाद की सीजेएम कोर्ट ने इन चार आरोपियों के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं होने के आधार पर जमानत दी है. जमानत पाने वाले आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. इस मामले में गिरफ्तार किये गए सात आरोपियों में से तीन को अदालत ने चौदह दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है.

इलाहाबाद: इलाहाबाद में यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा अब्दुल समद खान को लाठी-डंडों से सरेआम पीट-पीटकर मौत के घाट उतारे जाने के चर्चित और सनसनीखेज मामले में चार आरोपियों को जेल जाने से पहले ही जमानत मिल गई है. इलाहाबाद की सीजेएम कोर्ट ने इन चार आरोपियों के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं होने के आधार पर जमानत दी है. जमानत पाने वाले आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं.

इस मामले में गिरफ्तार किये गए सात आरोपियों में से तीन को अदालत ने चौदह दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है. अदालत ने सिर्फ उन्हीं आरोपियों को जेल भेजा है, जो सीसीटीवी फुटेज में रिटायर्ड दरोगा अब्दुल समद की लाठी-डंडों से पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं.

रिटायर्ड दरोगा की हत्या जैसे सनसनीखेज मामले में नामजद चार आरोपियों को जेल जाने से पहले ही जमानत मिल जाने से यूपी पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है, क्योंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को दिन में ही यूपी सरकार को यह हिदायत दी थी कि इस मामले के आरोपी आसानी से जमानत पर न छूटने पाएं. सीजेएम कोर्ट ने जिन आरोपियों की जमानत अर्जी मंजूर की है, उनमे रुखसाना, हिना, सना और राजिक शामिल हैं. सोमवार को विवाद की शुरुआत इन्ही तीनों महिलाओं के झगड़े से हुई थी. इस मामले में अभी हिस्ट्रीशीटर जुनैद कमाल समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी बची हुई है.

बता दें कि इलाहाबाद के शिवकुटी इलाके में सोमवार को यूपी पुलिस के एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर अब्दुल समद को लाठी डंडों से सरेआम लाठी डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया था. इस मामले में पिटाई का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. सीसीटीवी फुटेज में अब्दुल समद के पड़ोसी जुनैद कमाल के परिवार के तीन लोग रिटायर्ड दरोगा पर लाठी डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं.

सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में नजर आ रहा है कि अब्दुल समद पर नब्बे सेकेंड में उनचास वार किये गए थे. हमले का आरोपी जुनैद इलाके का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ बीस मुकदमे दर्ज हैं. मृतक दरोगा के परिवार वालों ने जुनैद और उसके परिवार के नौ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. हाईकोर्ट द्वारा सुओ मोटो लेने के बाद इलाहाबाद पुलिस ने मंगलवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. इन्हीं गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को देर शाम सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget