एक्सप्लोरर

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे- यहां लड़ाकू विमान भी उतारा जा चुका है, जानें- इसका पूरा ब्यौरा

नई दिल्ली: मंच चाहे सरकारी हो या फिर समाजवादी पार्टी का, अखिलेश यादव लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे का जाप करते नहीं थकते थे. लेकिन अब उनके इस ड्रीम प्रोजक्ट पर मुसीबतों के बादल मंडराने लगे हैं. योगी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस की जांच के आदेश दिए हैं. यूपी सरकार ने इस बारे में दस जिलों के डीएम को पत्र भेजा है. सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वो पिछले 18 महीने में हुए जमीन खरीद के हर मामले की जांच करें.

302 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेस-वे कभी अखिलेश सरकार के लिए नाक का सवाल बन गया था. इस एक्सप्रेस-वे का एलान 2014 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के बुरी तरह पिटने के बाद हुआ था.

योगी सरकार ने अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुरू की जांच

देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस वे पर उतर चुके हैं वायुसेना के सुखोई और मिराज 2000 लडाकू विमान

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे है. 302 किलोमीटर किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस वे को बनाने में करीब पंद्रह हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. वायुसेना के सुखोई और मिराज 2000 लडाकू विमान हवाई पट्टी पर अपने करतब दिखा चुके हैं. उन्नाव के गंज मुरादाबाद क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान सुखोई और मिराज 2000 ने उड़ान भरी थी. ये नजारा देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी.

Akhilesh-Yadav-23-580x395

क्यों खास है लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर 13 बड़े और 55 छोटे पुल पुल बनाये गए हैं. इसपर दो फ्लाई ओवर और रेलवे ओवरब्रिज भी हैं. इस एक्सप्रेसवे को हरा भरा बनाने के लिए सड़क के किनारे और डिवाइडर पर 40 हज़ार पौधे भी लगाए गए थे.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे यूपी के 10 ज़िलों से होकर गुज़रता है. इनमें लखनऊ, उन्नाव, हरदोई,  कन्नौज, कानपुर, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फ़िरोज़ाबाद और आगरा शामिल हैं.

चार कंपनियों को मिला था ठेका

आगरा से फ़िरोज़ाबाद तक 53 किलोमीटर लंबी सड़क PNC कंपनी को, फ़िरोज़ाबाद से इटावा तक 62 किलोमीटर सड़क बनाने का काम IFCON को, इटावा से कन्नौज तक 57 किलोमीटर रोड बनाने का ठेका नागार्जुन कंपनी को, कन्नौज से उन्नाव तक 64 किलोमीटर सड़क बनाने का ठेका भी IFCON कंपनी को, उन्नाव से लखनऊ तक 63 किलोमीटर की सड़क बनाने का ठेका लार्सन एंड टूब्रो कंपनी को दिया गया था.

विधानसभा चुनावों में अखिलेश ने इस प्रोजेक्ट को की थी भुनाने की कोशिश

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस यूपी चुनाव से पहले सुर्खियों में छाया हुआ था. जहां अखिलेश सरकार इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही थी, वहीं विपक्ष इसमें घोटाले का आरोप लगा रहा था. अखिलेश ने विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव प्रचार के वक्त कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अगर इस एक्सप्रेस वे पर चलेंगे तो वह समाजवादी पार्टी को ही वोट देंगे. लेकिन अब योगी सरकार के इस फैसले से अखिलेश सरकार पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

एक्सप्रेस-वे पर बनी है हवाई पट्टी

लखनऊ-आगरा के बीच छह लेन वाला यह एक्सप्रेस-वे 302 किलोमीटर लम्बा है. लखनऊ-आगरा के बीच उन्नाव में एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी बनी है, जहां जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमान भी उतारे जा सकते हैं. एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी तीन किलोमीटर लंबी है. एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए 10 जिलों के 232 गांवों में लगभग 3,500 हेक्टेयर भूमि 30,456 किसानों की सहमति से खरीदी गई. जमीन के लिए भुगतान को छोड़कर परियोजना की अनुमानित लागत 11526.73 करोड़ रुपये तय की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते', वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह
'बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते', वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
Explained: क्या AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget