यूपी विधान परिषद की सभी 13 सीटों पर निर्विरोध चुने गए सदस्य
आज नाम वापसी का आखिरी दिन था लेकिन किसी के भी पर्चा वापस नहीं लेने की वजह से इनका निर्विरोध चुनाव हो गया.

लखनऊ: यूपी विधान परिषद के 13 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं. जिसमें बीजेपी गठबंधन के 11 जबकि एसपी और बीएसपी के एक-एक एमएलसी उत्तर प्रदेश के उच्च सदन में पहुंच गए हैं. आज नाम वापसी का आखिरी दिन था लेकिन किसी के भी पर्चा वापस नहीं लेने की वजह से इनका निर्विरोध चुनाव हो गया.
इसी वजह से आज यूपी विधान परिषद में बीजेपी गठबंधन के 11, जबकि एसपी और बीएसपी के एक-एक एमएलसी चुन लिए गए. बीजेपी से डॉ महेंद्र सिंह, मोहसिन रज़ा, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, विद्यासागर सोनकर, अशोक धवन, यशवंत सिंह, डॉ सरोजिनी अग्रवाल, बुक्कल नवाब, जयवीर सिंह और अपना दल से आशीष पटेल एमएलसी बने हैं. जबकि एसपी से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और बीएसपी से भीमराव अम्बेडकर विधान परिषद सदस्य बने हैं.
बता दें कि बीजेपी गठबंधन को 11 सीटें मिलने के बावजूद उच्च सदन में एसपी का बहुमत बना रहेगा. विधान परिषद में बीजेपी सदस्यों की संख्या 21 हो गई है. लेकिन उसे बहुमत के लिए तीन साल का और इंतज़ार करना पड़ेगा.
Source: IOCL

























