एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और बीजेपी पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बातें

अखिलेश यादव ने कहा, "ये लोग हमें कह रहे हैं कि संविधान नहीं होता तो हम भैंस चरा रहे होते. हमें ये कह रहे हैं तो सोचिए गरीबों को क्या कहते होंगे."

हरदोई/मिश्रिख: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का जनता के बीच भरोसा खत्म हो गया है, इसीलिए यह लोगों को आपस में बांट रही है. अखिलेश ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा अंग्रेजों की नीति पर चल रही है, बांटों और राज करो. ये नफरत फैलाना चाहते हैं. इन लोगों का भरोसा जनता के बीच खत्म हो गया है. इसलिए ये लोग जनता को आपस में बांटने का काम कर रहे हैं."

अखिलेश ने कहा, "पिछली बार वह चाय के नशे में वोट बटोर ले गए. वह आबादी के एक प्रतिशत के प्रधानमंत्री हैं. किसान बर्बाद हो गया है. वह परेशान है. कैसी चमत्कारी सरकार है, खाद की बोरी से पांच किलो खाद चोरी हो गई."

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "सपने दिखाए कि रुपये बंद हो जाएंगे तो कालाधन बंद हो जाएगा. रुपया काला नहीं होता, लेनदेन काला होता है."

उन्होंने कहा, "जिसका चक्र पूरा हो जाए वह जीरो हो जाता है. जनता अब उन्हें माइनस में पहुंचा देगी. हमारा गठबंधन इसे खत्म करेगा. महागठबंधन को महामिलावट बता रहे हैं. वे 38 दल मिल क्या बना रहे हैं."

अखिलेश ने कहा, "हम बांटने नहीं आप का गठबंधन चाहते हैं. देश का बंटवारा करने वालों को अब दोबारा मत आने देना. महागठबंधन ही महापरिवर्तन लाएगा."

उन्होंने कहा, "ये लोग हमें कह रहे हैं कि संविधान नहीं होता तो हम भैंस चरा रहे होते. हमें ये कह रहे हैं तो सोचिए गरीबों को क्या कहते होंगे. यह सरकार किसी काम की नहीं है, जो काम चल रहे थे, उन्हें भी रोक दिया गया. यदि दिल्ली का रास्ता किसी ने आसान किया है तो वह समाजवादियों ने किया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम सत्ता परिवर्तन...', रिजीम चेंज को लेकर BJP सरकार पर संजय राउत की दो टूक
'हम सत्ता परिवर्तन...', रिजीम चेंज को लेकर BJP सरकार पर संजय राउत की दो टूक
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget