एक्सप्लोरर

NCRB डाटा: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा- रिपोर्ट बीजेपी के झूठे दावों का सच

साल 2017 में अपहरण के मामलों में 9 फीसदी की बढोतरी दर्ज की गई. उससे पिछले साल 88 हजार 8 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2017 में अपहरण के 95 हजार 893 मामले दर्ज किए गए थे.

लखनऊ: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के ताजा आंकड़ों ने उत्तर प्रदेश की कानून की व्यवस्था पर सवाल कड़े कर दिए हैं. आंकड़ों के सामने आने के बाद अब विपक्ष को योगी सरकार पर हमला करने का नया मिल गया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि रिपोर्ट बीजेपी सरकार के महिलाओं के प्रति दिखावटी सरोकार की कलई खोल रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार यूपी में महिलाओं के प्रति अपराध के मामले देश भर में सबसे ज्यादा हैं और तेजी से निरंतर बढ़ भी रहे हैं. ये रिपोर्ट वर्तमान भाजपा सरकार के झूठे दावों का सच और महिलाओं के प्रति दिखावटी सरोकार की कलई भी खोल रही है.''

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा, ''भाजपा का रामराज राम को धोखा है. उसने रावण से सबक लिया है और कलयुगी रावण की तरह काम कर रहे हैं.' उन्होंने कहा 'हम मुख्यमंत्री को योगी नहीं मानते हैं. गीता में कृष्ण ने जो उपदेश दिया, उस हिसाब से योगी का आचरण नहीं है. अगर कोई संस्था हो जहां अपने नाम के आगे गलत तरीके से योगी लगाने की शिकायत हो सके तो मैं सबसे पहले शिकायत करूंगा.''

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘योगी की सरकार गरीबों, पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय कर रही है. प्रदेश में कानून—व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. योगी के राज में किसी की भी हत्या हो सकती है. सरकार अपराधियों को सजा देने के बजाय उनके साथ खड़ी है.’’ उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में आतंक का माहौल बनाकर राज कर रही है और उसके खिलाफ जो भी आवाज उठाता है, उसे खामोश कर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ गया है और जमीन पर विकास का कोई काम नहीं हो रहा है.

प्रियंका गांधी ने भी योगी सरकार पर किया हमला कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर यूपी की बीजेपी सरकार पर लगातार निशाना साध रही हैं. एनसीआरबी के आंकड़े सामने आने के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ''पूरे देश में महिलाओं पर सर्वाधिक अपराध UP में हो रहे हैं. एक साल में 56,000 से ज़्यादा और इसमें वो घटनाएँ शामिल भी नहीं है जिनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई. क्या ये आँकड़ा इतना भी गंभीर नहीं कि मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेते? ‘बेटी बचाओ अभियान’ के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश भर में घूमते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए.''

क्या कहता है एनसीआरबी का आंकड़ा? राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने अपने आंकड़े जारी कर दिए हैं. एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017 में भारत में करीब 28 हजार लोगों की हत्याएं हुई हैं. आंकड़े के मुताबिक, हत्या, बलात्कार, दहेज हत्या और अपहरण जैसे मामलों में उत्तर प्रदेश नंबर वन है. यूपी में मार्च 2017 से योगी आदित्यनाथ की सरकार है. इतना ही नहीं एनसीआरबी की रिपोर्ट में सामने आया है कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में भी बढ़ोत्तरी हुई है.

आंकड़ों के मुताबिक देश भर में साल 2017 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3 लाख 59 हजार 849 मामले दर्ज किए गए. लगातार तीन साल में बढोत्तरी हुई है. 2015 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3 लाख 29 हजार 243 मामले दर्ज किए गए थे और 2016 में ये आंकड़ा 3 लाख 38 हजार 954 था. महिलाओं के खिलाफ अपराध के दर्ज मामलों में हत्या, बलात्कार, दहेज हत्या, आत्महत्या के लिए उकसाना, एसिड हमले, महिलाओं के खिलाफ क्रूरता और अपहरण शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget