एक्सप्लोरर

यूपी नहीं सिर्फ बसों और ऑफिसों के रंग बदल रही यूपी सरकार: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लें, क्योकि उत्तर प्रदेश का संदेश राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण होगा.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लें, क्योकि उत्तर प्रदेश का संदेश राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का एक मात्र उद्देश्य उनके खिलाफ प्रचार करना है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय में आयोजित नगर निकाय चुनाव से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, "दिल्ली की सरकार के चार वर्ष और उप्र की सरकार के आठ महीने बिना किसी उपलब्धि के बीत गए. भाजपा की क्या दिशा है यह भी तय नहीं है. समाजवादी सरकार के विकास कार्यो का कोई मुकाबला नहीं है. भाजपा का बस एक मात्र उद्देश्य समाजवादी सरकार के कार्यो को बर्बाद करना और अखिलेश यादव के विरुद्ध दुष्प्रचार करना है."

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार के पांच वर्ष का हर पल विकास और जनहित के लिए समर्पित रहा है. कार्यकर्ता समाजवादी सरकार की पांच वर्ष की तमाम उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के साथ बूथ और वार्ड का इंतजाम फूलप्रूफ तरीके से करें.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "भाजपा की आदत जनहित में काम करने की नहीं है. भाजपा सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के दुष्परिणाम देश को भोगने पड़ रहे हैं. किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, सभी बेहाल हैं. महिलाएं असुरक्षित हैं. नियम है कि काम से जीवन बदलता है किंतु भाजपा की राज्य सरकार बसों और भवनों का रंग बदलना ही अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही है. कानून व्यवस्था चौपट है."

उन्होंने कहा, "निकाय चुनावों में बहुमत से जीत के लिए कार्यकर्ता हर मतदाता तक समाजवादी सरकार के कामों का ब्यौरा लेकर पहुंचे. हमारा काम बोलता है. हमें जरा भी आलस्य नहीं करना है. विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आज भी किसी को भरोसा नहीं है. उसमें साजिश की बू आती है. इसलिए चुनावों को लेकर एक-एक कार्यकर्ता को सतर्क रहना है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC आंदोलन: ED जांच के लिए सोरेन सरकार तैयार, 3 परीक्षाएं होंगी रद्द
JPSC आंदोलन: ED जांच के लिए सोरेन सरकार तैयार, 3 परीक्षाएं होंगी रद्द
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget