एक्सप्लोरर

लालू यादव के परिवार में सबकुछ ठीक नहीं, बहू ऐश्वर्या ने पति सहित राबड़ी देवी और मीसा भारती पर दर्ज कराई FIR

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने राबड़ी देवी, अपने पति और ननद मीसा भारती सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की बहु ऐश्वर्या राय ने अपनी सास और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पति तेजप्रताप यादव और बड़ी ननद मीसा भारती सहित पांच लोगों के खिलाफ अपने साथ कथित मारपीट को लेकर एफआईआर दर्ज करायी है. उधर राबड़ी ने भी ऐश्वर्या के खिलाफ लिखित शिकायत की है.

पटना जिला महिला थाना अध्यक्ष आरती कुमारी जायसवाल ने सोमवार को बताया कि ऐश्वर्या ने आईपीसी की धाराओं 498 ए, 323 और 34 और दहेज निषेध अधिनियिम की 3/4 धारा के तहत तेजप्रताप, राबड़ी और मीसा भारती और राबड़ी के आवास पर तैनात दो सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इस बीच सचिवालय थाना प्रमुख रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि राबड़ी देवी द्वारा ऐश्वर्या के खिलाफ की गयी लिखित शिकायत में अपनी बहु पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है. दोनों की शिकायतों पर आगे की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर थाना प्रमुख ने कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में (पुलिस उपाधीक्षक रैंक से नीचे नहीं) मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रांची के एक अस्पताल में इलाजरत लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने 15 दिसंबर को राबड़ी पर आरोप लगाया था कि उनकी सास ने अपनी महिला सुरक्षाकर्मी के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की थी और उनका मोबाइल फोन छीन लिया था जिसमें इस घटना का साक्ष्य था.

ऐश्वर्या की मई 2018 में तेजप्रताप के साथ शादी हुई थी और ऐश्वर्या से तलाक की तेजप्रताप की अर्जी पर स्थानीय अदालत में सुनवाई जारी है. सितंबर में भी ऐश्वर्या ने राबड़ी पर मारपीट का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें-

गृह मंत्रालय की राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी, प्रियंका गांधी ने दिया धरना, पढ़ें ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरें

नागरिकता कानून: पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे वकीलों को CJI की फटकार, कहा- पहले हिंसा रोको, तब करेंगे सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की आंधी, BJP और RJD को अब तक कितने वोट मिले?
LIVE: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की आंधी, BJP और RJD को अब तक कितने वोट मिले?
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
बृजभूषण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का सीधा आरोप- 'लड़कियों को डराकर वापस कराए नाम'
बृजभूषण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का सीधा आरोप- 'लड़कियों को डराकर वापस कराए नाम'

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget