एक्सप्लोरर

आगरा: परिवार को बंधक बनाकर बच्चों को लगाया गया करंट, पुलिस ने दबंग भाइयों को किया गिरफ्तार

आगरा में मकान मालिक ने चोरी के आरोप में परिवार के पांच सदस्यों को बंधक बना लिया. इतना ही नहीं दबंगो ने परिवार के लोगों को खाना नहीं दिया और बच्चों को करंट लगाया. पुलिस ने आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

आगरा: ताजनगरी आगरा से एक दिलहदला देने वाला मामला सामने आया है. यहां चोरी के आरोप में एक परिवार के पांच सदस्यों को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया. इतना ही नहीं पूरे परिवार को बंधक बनाने शख्स ने सभी को यातनाएं भी दीं. भूखा-प्यासा रखने के बाद नाबालिग बच्चों को करंट लगाया गया. दिलदहला देने वाला यह मामला थाना शाहगंज क्षेत्र के खेरिया मोड़ सराय ख्वाजा इलाके का है.

दरअसल पीआरवी 4072 को सूचना मिली थी कि एक परिवार के पांच सदस्यों को अपहरण कर बंधक बनाया गया है. पीआरवी 4072 पर मौजूद कांस्टेबल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और मनीष जब मौके पर पहुंचे तो नजारा देख हैरत में रह गए. पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई. एक मकान की तीसरी मंजिल पर परिवार के पांच सदस्यों को बंधक बनाया गया था. इनमें पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल थे. जब इन पांचों को पुलिस ने मुक्त कराया तो खौफ की पूरी कहानी से पर्दा उठ गया.

पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि मकान मालिक ने चोरी के आरोप में परिवार के पांच सदस्यों को मकान की तीसरी मंजिल पर बंधक बनाया और फिर उसके बाद बारी-बारी से करंट लगाया गया. भूखा प्यासा रखा, यातनाएं दीं. जब परिवार को मुक्त कराया तो बच्चों के शरीर पर बने जख्म उनके साथ हुए हैवानियत की दास्तां बयां कर रहे थे. रो-रो कर सभी का बुरा हाल था. पुलिस सभी को लेकर चौकी सराय ख्वाजा पर पहुंची. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दबंग मकान मालिक अबरार और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

आगरा में यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ताजनगरी में कई बार दबंगों ने कानून का मजाक उड़ाते हुए गरीब, निराश्रित, बेसहारा लोगों को थर्ड डिग्री दी और उसके बाद जब मामला संज्ञान में आया तो पुलिस ने कार्रवाई की. यह मामला भी बेहद गंभीर है और अधिकारियों के आदेश पर अब दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

कुशीनगर: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार; अब तक दो आरोपी दबोचे
'वो शिक्षक नहीं माफिया....पैसे का घमंड है', खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान
'वो शिक्षक नहीं माफिया....पैसे का घमंड है', खान सर के मामले में आया गांव वाले चाचा का बयान
राबड़ी-लालू की सुरक्षा कटौती पर भड़कीं बेटी रोहिणी, बोलीं- सात खून के आरोपी मुख्यमंत्री...
राबड़ी-लालू की सुरक्षा कटौती पर भड़कीं बेटी रोहिणी, बोलीं- सात खून के आरोपी मुख्यमंत्री...
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में घरेलू सहायिकाओं का सड़क पर प्रदर्शन, मालकिन पर थप्पड़ मारने का आरोप
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में घरेलू सहायिकाओं का सड़क पर प्रदर्शन, मालकिन पर थप्पड़ मारने का आरोप

वीडियोज

Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Cockroach Janta Party Protest: क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
क्या कोई भी कर सकता है जंतर मंतर पर आंदोलन? जानें, कैसे मिलती है इसके लिए इजाजत
Embed widget