एक्सप्लोरर

आगरा जीआरपी पुलिस बनी डॉक्टर, ऑक्सीजन देकर बचाई महिला की जान

शाहजहां की आंत सिकुड़ने के कारण उन्हें ऑक्सीजन की मदद से इलाज दिल्ली ले जाया जा रहा था. बीच सफर में उनका ऑक्सीजन सिलेंडेर खत्म हो गया था और उन्हें सांस लेने में बहुत तकलीफ हो रही थी.

यूपी: सुनार का काम लुहार नही कर सकता लुहार का काम सुनार नही कर पाता है ये कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन आगर की जीआरपी पुलिस ने इस कहावत के मुहावरे को ही बदल दिया है. जिले में जीआरपी ने ऐसा काम किया है कि हर ओर उसकी तारीफ की जा रही है. जीआरपी पुलिस ने ट्रैन में सफर कर रही एक महिला की जान बचाकर डॉक्टर जैसा काम किया है. ट्रैन में अचानक एक महिला यात्री की तबियत खराब हो गई.

सबसे पहले पुलिस ने महिला को फर्स्ट एड दिया. फिर उनसे जितना हो सका उतनी मदद की लेकिन हालत में सुधार नहीं आया तो बड़ी मुश्किल से महिला को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाई. जीआरपी ने एक बार नहीं बल्कि दो बार सिलेंडर उपलब्ध कराकर महिला को बचाया. जीआरपी आगरा को सूचना मिली कि ट्रेन नं० 15483 महानंदा एक्सप्रेस में 35 साल की मरीज शाहजहां खातून वासी मधेपुरा, हार अपने भाई शहनवाज हुसैन और आफरीन के साथ दिल्ली जा रही थी.

शाहजहां की आंत सिकुड़ने के कारण उन्हें ऑक्सीजन की मदद से इलाज दिल्ली ले जाया जा रहा था. बीच सफर में उनका ऑक्सीजन सिलेंडेर खत्म हो गया था और उन्हें सांस लेने में बहुत तकलीफ हो रही थी. सूचना पर पुलिस अधीक्षक रेलवे (आगरा) अभिषेक यादव ने तत्काल पीआरओ सचिन कौशिक को इस बारे में बताया. पीआरओ सचिन कौशिक ने अपने एक परिचित डॉक्टर की मदद लेकर निरीक्षक जीआरपी इटावा से सम्पर्क कर मरीज के लिए ट्रेन में ही ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करा दी. जिससे मरीज को समय पर ऑक्सीजन मिल गई.

बात यहीं खत्म नहीं हुई, टूंडला स्टेशन पर पहुंच कर दोबारा सचिन कौशिक को बताया गया कि सिलेंडर छोटा होने के कारण (2 लीटर) खत्म हो गया है और हम दिल्ली तक नहीं पहुंच पाएंगे. आप एक और सिलेंडर की व्यवस्था करवा दीजिए. सचिन कौशिक ने प्रभारी निरीक्षक (अलीगढ़ जंक्शन) विजय सिंह को सूचना दी जिसके बाद दूसरे सिलेंडर की भी व्यवस्था की गई. लेकिन वो ट्रेन तक नहीं पहुंचने वाले थे कि उससे पहले ही ट्रेन चल पड़ी. फिर तुरंत चेन पुलिंग कर उस महिला मरीज को दूसरा सिलेंडर उपलब्ध कराया गया. मरीज के परिजनों के साथ-साथ ट्रेन और प्लेटफार्म पर मौजूद व्यक्तियों ने जीआरपी की जमकर तारीफ की. जीआरपी ने डॉक्टर बनकर एक महिला यात्री की जान बचा ली जिसको लेकर चारों ओर तारीफ हो रही है. वहीं ट्रैन में यात्रियों ने इस घटना के तस्वीरें सोशल साइट पर भी शेयर की जिसके बाद तस्वीरें वायरल हो गई. जिसको लेकर आगरा पुलिस के जयकारे भी लग रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धार्थनगर में निर्माणाधीन मछली मंडी का गेट गिरा, शटरिंग में दबने से एक मजदूर की मौत, 7 घायल
सिद्धार्थनगर में निर्माणाधीन मछली मंडी का गेट गिरा, शटरिंग में दबने से एक मजदूर की मौत, 7 घायल
'...तो ऐसे ही जानें जाती रहेंगी', मालवीय नगर अग्निकांड पर कांग्रेस का बड़ा दावा, सरकार को दी यह सलाह
'...तो ऐसे ही जानें जाती रहेंगी', मालवीय नगर अग्निकांड पर कांग्रेस का बड़ा दावा, सरकार को दी यह सलाह
Ghaziabad News: नकली नोट देकर खरीदते थे नवजात, न देने पर कर लेते थे किडनैप! आंध्र प्रदेश में बेचते थे, 12 गिरफ्तार
नकली नोट देकर खरीदते थे नवजात, न देने पर कर लेते थे किडनैप! आंध्र प्रदेश में बेचते थे, 12 गिरफ्तार
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
Rajasthani Malai Pyaz: राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी
राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी
टेस्टिंग के दौरान नजर आई Hyundai i20 Facelift, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी गाड़ी?
टेस्टिंग के दौरान नजर आई Hyundai i20 Facelift, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी गाड़ी?
Embed widget