एक्सप्लोरर

देशद्रोह मामले में क्लीनचिट मिलने के बाद कश्मीरी छात्र बोले- न एएमयू छोड़ेंगे, न करेंगे डिग्री वापस

आतंकी मन्नान वानी के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने के आरोपी छात्रों को AMU प्रशासन ने क्लीनचिट दे दी है. इस फैसले से खुश 1200 कश्मीरी छात्रों ने घर वापस लौटने का फैसला टाल दिया है.

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के अधिकारियों द्वारा दो कश्मीरी छात्रों का निलंबन वापस लिए जाने के बाद संस्थान के कश्मीरी छात्रों ने बुधवार को अपनी डिग्रियां वापस करने और परिसर छोड़ने का फैसला त्याग दिया है.

एएमयू के प्रवक्ता प्रोफेसर साफे किदवई ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय दल ने मंगलवार रात दोनों छात्रों वसीम अय्यूब माली और अब्दुल हसीब मीर का निलंबन वापस ले लिया, क्योंकि इन दोनों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले थे.

एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा,"हम छात्रों की निलंबन वापसी के कदम का स्वागत करते हैं."

फाइव स्टार में पिस्टल लहराने वाले आशीष पांडे अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर, छापेमारी जारी

उस्मानी ने कहा,"हम विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी तरह के राष्ट्रविरोधी काम का कड़ाई से विरोध करते हैं और इस तरह के किसी भी काम की अनुमति नहीं देंगे. इसी तरह हम परिसर में कश्मीर या देश के किसी भी हिस्से के छात्र के साथ किसी भी तरह के उत्पीड़न का भी कड़ा विरोध करते हैं."

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने कश्मीरी छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं लिए तो कश्मीरी छात्र अपना शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन फिर जारी कर सकते हैं. इस बीच उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मार्कंडेय काटजू ने एएमयू में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों से भावनाओं में बहकर अपना उज्जवल भविष्य खराब नहीं करने की अपील की है.

अमर सिंह की शिकायत पर आजम खान के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर थाने में FIR दर्ज

न्यायमूर्ति काटजू इस समय विदेश में हैं. उन्होंने कहा,"मेरी शुभकामनाएं कश्मीरी छात्रों के साथ हैं क्योंकि उनका और मेरा डीएनए एक ही हैं और अगर उन्हें मेरी मदद की जरूरत होगी तो मैं उनकी मदद के लिये हमेशा उपलब्ध रहूंगा."

एएमयू के अधिकारियों के मुताबिक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक कश्मीरी छात्रों के मुद्दे को सुलझाने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. वह प्रदेश सरकार और एएमयू अधिकारियों दोनों के संपर्क में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म, जानें पूरी अपडेट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म, जानें पूरी अपडेट
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
रामलीला में रावण के साथ जलाया जाएगा कॉकरोच का पुतला, आयोजन पर उठे सवाल
रामलीला में रावण के साथ जलाया जाएगा कॉकरोच का पुतला, आयोजन पर उठे सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget