एक्सप्लोरर

पहले लड़की को जिंदा जलाया और फिर खुद भी कूद गया ट्रेन के सामने, दोनों की मौत

एक युवक ने पहले तो लड़की को जिंदा जला दिया और फिर खुद भी ट्रेन के सामने कूद कर गया. मामला यूपी के भदोही जिले का है. लड़का और लड़की दोनों की ही मौत हो गई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

भदोही: एक युवक ने पहले तो लड़की को जिंदा जला दिया और फिर खुद भी ट्रेन के सामने कूद कर गया. मामला यूपी के भदोही जिले का है. लड़का और लड़की दोनों की ही मौत हो गई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. सदर कोतवाली के आलमबाग नई बस्ती में किशोरी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने के आरोपी युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली. उधर बुरी तरह झुलसी किशोरी की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई. युवक का शव वाराणसी-लखनऊ रेलखंड के रेवड़ा परसपुर रेल फाटक से कुछ दूर बरामद हुआ. पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त के बाद इसकी पुष्टि की है. युवक के खिलाफ किशोरी को जलाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था. वाराणसी-लखनऊ रेलखंड पर परसपुर रेवड़ा समपार से कुछ दूरी पर कोतवाली पुलिस को एक युवक का शव मिलने की खबर मिली. जिसके बाद पुलिस वहां गई और शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान जाहिद अंसारी (22) के रूप में हुई. उस पर किशोरी को मिट्टी का तेल छिड़क जलाने का आरोप था. परिजनों का आरोप था कि वह अक्सर उनकी बेटी को परेशान करता था, जिसकी शिकायत युवक के परिजनों से की गई थी लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. रविवार की रात उनकी बेटी घर में कुरान पढ़ रही थी, उसी दौरान आरोपी युवक ने घर में घुस कर किशोरी पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा दी. आरोपी जाहिद को पकड़ने के लिए किशोरी (15) उसके पीछे भागी. तब जाकर परिवार को घटना की जानकारी हुई. जिसके बाद परिजन आग बुझाने के बाद किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गम्भीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया. सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. कोतवाल नवीन तिवारी ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget