एक्सप्लोरर

मातृभूमि: परेशान है पटना, करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी ड्रेनेज सिस्टम में नहीं है दम

बिहार सरकार की नाकामी की वजह से पूरा पटना शहर नाले के पानी में डूबा हुआ है. लोगों का घर उजड़ गया, बच्चे भूख से बिलखते रहे, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस पर सवाल किए गए तो वो अमेरिका और मुंबई से पटना की तुलना करने लगे.

पटना: एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम 'मातृभूमि' में आज बात पटना की. बिहार सरकार की नाकामी की वजह से पूरा पटना शहर नाले के पानी में डूबा हुआ है. लोगों का घर उजड़ गया, बच्चे भूख से बिलखते रहे, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस पर सवाल किए गए तो वो अमेरिका और मुंबई से पटना की तुलना करने लगे. दूसरी ओर पटना के आम लोगों का दावा है कि उनके पास मदद नहीं पहुंच पा रही है. जब वो स्थिति सुधरने का इंतजार करते-करते थक गए तो झोला उठाकर घरों से निकलने लगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुताबिक जो पटना में हुआ वो अमेरिका और मुंबई में भी होता है.  आपको याद होगा कि दस दिन पहले अमेरिका के ह्यूसटन में मोदी का मेगा शो हुआ. जहां उन्होंने 50 हजार भारतीयों को संबोधित किया था. शो से दो दिन पहले टेक्सास के ह्यूसटन शहर में भीषण बारिश हुई थी.

पटना: अगले दो दिनों तक ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने दिए सरकारी-प्राइवेट स्कूल और कोचिंग बंद करने के निर्देश

23 लाख की आबादी वाला शहर डूब गया था कई कॉलोनियां जलमग्न थीं, बिजली जा चुकी थी, ट्रैफिक रुक गया था. सबको लग रहा था कि इन हालात में ह्यूसटन में मोदी का शो नहीं हो पाएगा लेकिन दो दिन के भीतर ह्यूसटन में हालात सामान्य हो गए. बारिश का पानी निकाल दिया गया और मोदी का शो आयोजित हुआ.

जबकि पटना में पांच दिन होने के आए और बारिश रुकने के बाद भी लोग नाले के गंदे पानी के बीच फंसे हुए हैं. यहां तक कि बिहार के डिप्टी सीएम को तीसरे दिन एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू करके बाहर निकाला.

पटना के लोगों के लिए मुश्किल है रात, बिना बिजली-पानी गुजार रहे जिंदगी

2019 में रहने लायक शहरों की लिस्ट में ह्यूसटन 66 वें नंबर पर है जबकि 240 शहरों की इस लिस्ट में मगध साम्राज्य के सबसे समृद्ध और ताकतवर माने जाने वाले पटना का नाम तक नहीं है.

23 लाख की आबादी वाले ह्यूसटन की सिटी काउंसिल का बजट 35 हजार 634 करोड़ है जबकि 21 लाख की आबादी वाले पटना का बजट चार हजार करोड़. वो भी तब जब ये बजट पिछले साल की तुलना में 8 गुना बढ़ाया गया है.

अमेरिका की कहानी के बाद आपको मुंबई ले चलते हैं. मुंबई देश की आर्थिक राजधानी होने के साथ-साथ रहने लायक शहरों की लिस्ट में वो 154वें नंबर पर है जबकि इस लिस्ट में पटना का नाम नहीं है.

मुंबई में ड्रेनेज सिस्टम ऐसा है जो हर घंटे 50 एमएम बारिश के पानी को बाहर निकालता है, जबकि 1968 के बाद से पटना में ड्रेनेज सिस्टम पर कोई काम ही नहीं हुआ है. मुंबई और अमेरिका में हालात खराब होते हैं तो सुधरते भी हैं वहां पटना की तरह हालात बद से बदतर नहीं हो जाते.

नीतीश कुमार साल 2005 में बिहार के मुख्यमंत्री बने. उसके अगले साल यानि 2006 में पटना सिटी डेवलपमेंट प्लान बना जिसमें बारिश के पानी को बाहर निकालने की योजना का जिक्र था. लेकिन अभी तक बिहार इस खराब ड्रेनेज सिस्टम से परेशान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget