एक्सप्लोरर

एटा: युवती को भगाने के शक में युवक को बंधक बनाकर जिंदा जलाया

युवक के पिता ने तीन नामजद आरोपियों लड़की के पिता और उसके दो भाई के खिलाफ अलीगंज थाने में आईपीसी की धारा 442,326 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है.इस घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने लड़की के पिता और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा भाई अभी भी फरार है.

एटा: एटा जनपद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां लड़की को भगाने के आरोप में उसके परिवार वालों ने युवक को बंधक बना कर जिंदा जला दिया. ये मामला थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम असदुल्लाहपुर का है. लड़की को भगाने के आरोप में लड़की के घर वालों ने आरोपी युवक को फोन कर घर बुलाया और मारपीट के बाद उसे कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी.

युवक को गंभीर हालत में 60 फीसदी जली हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. लड़के के पिता की तहरीर पर लड़की के पिता सहित तीन लोगों पर कोतवाली अलीगंज में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

कहा जा रहा है कि लड़की युवक के साथ कहीं चली गई थी इसका बदला लेने के लिए लड़की के घर वालों ने खौफनाक कदम उठाते हुए आरोपी लड़के को फोन कर बहला फुसलाकर घर बुलाया. पहले तो उसकी जमकर पिटाई की फिर बंधक बनाकर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी जिससे युवक बुरी तरह से जल गया.

घर से उठते हुए धुंए को देखकर शक होने पर किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को 60 फीसदी जली हालात में अलीगंज अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

युवक के पिता ने तीन नामजद आरोपियों लड़की के पिता और उसके दो भाई के खिलाफ अलीगंज थाने में आईपीसी की धारा 442,326 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है.इस घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने लड़की के पिता और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा भाई अभी भी फरार है.

क्षेत्राधिकारी अलीगंज अजय भदौरिया ने बताया कि एक शख्स की नाबालिग बेटी तीन दिन पूर्व किसी के साथ भाग गई थी. शख्स को बेटी को भगाने का शक एक युवक पर था. आक्रोशित शख्स ने युवक को अपने घर बुलाकर घर के कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget