एक्सप्लोरर

रिश्तों के बीच आई जमीन, बेटे ने पिता को उतार दिया मौत के घाट

एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पुत्र की तलाश हो रही है. घायल वृद्ध को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के एक गांव में कलयुगी बेटे ने जमीन के लिए अपने पिता और बाबा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में जहां पिता की मौत हो गई वहीं बाबा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक मछरेहटा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी रामनाथ (53) के बेटे संजय का चाल-चलन ठीक नहीं होने के कारण सात महीने पहले लगभग छह बीघा जमीन रामनाथ ने अपने छोटे भाई प्रकाश को बेच दी थी. जिसका विरोध उसका बेटा संजय कर रहा था. बताते हैं कि सात दिन पहले रामनाथ ने अपना मकान भी छोटे भाई कल्लू के हाथों बेच दिया था और मिली रकम संजय को नहीं दे रहा था. इसी को लेकर बाप-बेटे में झगड़ा चल रहा था.

कहा जा रहा है कि रविवार सुबह इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में फिर विवाद हुआ. इस बीच रामनाथ के पिता 75 वर्षीय झब्बू भी आ गए. उन्होंने संजय को समझाने का प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित संजय ने ताव में आकर पिता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए और उसे बचाने की कोशिश कर रहे बाबा झब्बू पर भी वार कर घायल कर दिया. दोनों के जख्मी होने के बाद आरोपी भाग निकला.

ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रामनाथ को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल बाबा झब्बू को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है.

एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पुत्र की तलाश हो रही है. घायल वृद्ध को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: भूख हड़ताल के 11वें दिन बिगड़ी AISA नेता की तबीयत, गंभीर हालत में RML अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: खुद को आग लगाकर तीसरी मंजिल से कूदी, महिला की मौत से सनसनी, पति से अलग रह रही थी
दिल्ली: खुद को आग लगाकर तीसरी मंजिल से कूदी, महिला की मौत से सनसनी, पति से अलग रह रही थी
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget