गोरखपुरः अधेड़ की सिर में गोली मारकर हत्या, रामलीला देखने के दौरान हुआ था विवाद
गोरखपुर के झंगहा इलाके के ग्राम जंगल रसूलपुर नंबर लक्ष्मीपुर के रहने वाले हरगुन (50 वर्ष) पुत्र गोबरी का सोमवार की देर रात 11 रामलीला देखने के दौरान नेकवार गांव के राहुल यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान ही राहुल ने हरगुन को सिर में गोली मार दी.

गोरखपुरः मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर के ग्रामीण इलाके में 50 वर्षीय अधेड़ की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का कारण रामलीला देखने के दौरान हुए विवाद को बताया जा रहा है. हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई. हत्या का आरोप बगल के गांव के ही एक युवक पर लगा है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
गोरखपुर के झंगहा इलाके के ग्राम जंगल रसूलपुर नंबर लक्ष्मीपुर के रहने वाले हरगुन (50 वर्ष) पुत्र गोबरी का सोमवार की देर रात 11 रामलीला देखने के दौरान नेकवार गांव के राहुल यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान ही राहुल ने हरगुन को सिर में गोली मार दी. गोली लगने के बाद हरगुन वहीं पर अचेत होकर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद सीओ चौरीचौरा और झंगहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और मौके की पड़ताल की. इस दौरान गांव के लोगों से पूछताछ भी की गई. पुलिस ने आरोपी राहुल यादव के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ये पहला मामला नहीं है जब छोटी से विवाद में किसी की हत्या की गई है. इसके पहले भी रामलीला और अन्य समारोह में इस तरह के विवाद में हत्या का मामला सामने आ चुका है.




















