एक्सप्लोरर

कानपुर: सुलभ शौचालय में युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या, दबंग कब्जाना चाहते थे उसका घर

मृतक की मां लीला के मुताबिक लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी. कई बार उन्होंने इसकी शिकायत थाने जाकर पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी. उन्होने कहा कि अगर पुलिस हमारी फरियाद सुन लेती तो मेरे बेटे की जान बच जाती.

कानपुर: कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जब क्षेत्र के दबंगों ने एक युवक की सुलभ शौचालय में चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी. शौचालय में ताबड़तोड़ चाकुओं से हमले की सूचना पर हड़कंप मच गया, जब इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को पता चली कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हैलट अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रेल बाजार थाना क्षेत्र स्थित कुम्हारमंडी में रहने वाली लीला गौतम प्राइवेट नौकरी करती हैं. वो परिवार में एकलौता बेटे रोहित (23) दो बेटियों प्रियंका और ज्योति के साथ रहती हैं. लीला के पति शिवकुमार बीते 15 साल से लापता हैं. रोहित गुरुवार को सुलभ शौचालय में शौच के लिए गया था. जहां पर पहले से घात लगाए बैठे जीतेन्द्र प्रजापति ,छोटू ,शिव नारायण ,राहुल, पुत्तन ने रोहित को पकड़ लिया. इसके बाद उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया.

मृतक की बहन प्रियंका ने बताया कि कुम्हारमंडी में हम लोग झोपड़ी बनाकर रहते हैं. जहां पर झोपड़ी बनी है वो लगभग 40 से 50 गज जमीन है. क्षेत्र में रहने वाला जीतेन्द्र प्रजापति उस जमीन पर कब्ज़ा करना चाहता है. जीतेन्द्र प्रजापति, राहुल, पुत्तन, छोटू लगातार रोहित पर घर खाली कराने के लिए दबाव बना रहे थे. लेकिन रोहित का कहना था कि मैं अपने परिवार के साथ कहा जाऊंगा और यह घर खाली नही करूंगा.

मृतक की मां लीला के मुताबिक लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी. कई बार उन्होंने इसकी शिकायत थाने जाकर पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी. उन्होने कहा कि अगर पुलिस हमारी फरियाद सुन लेती तो मेरे बेटे की जान बच जाती. मेरा बेटा सुलभ शौचालय गया था. जहां पर पहले से घात लगाए बैठे जीतेन्द्र प्रजापति, छोटू,शिव नारायण,राहुल, औरपुत्तन ने रोहित को दबोच लिया और उसकी हत्या कर दी.

डिप्टी एसपी अजीत सिंह के मुताबिक कुम्हारमंडी में ही राहुल गौतम और रोहित गौतम रहते हैं. दोनों का पारिवारिक विवाद था, जिस क्रम में राहुल ने रोहित को चाकू से मारा और हैलट में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. राहुल गौतम को हिरासत में ले लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget