एक्सप्लोरर

बिहार: दूसरी जाति की बारात में नाचने के कारण महादलित की गोली मारकर हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में दूसरी जाति की बारात में कथित तौर पर नाचने को लेकर एक महादलित व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई.

मुजफ्फरपुर: दलितों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है जहां एक गांव में दूसरी जाति की बारात में कथित तौर पर नाचने को लेकर एक महादलित व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी है.

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर शहर से लगभग 30 किमी दूर छपरा गांव में बुधवार रात यह हत्या हुई. इस घटना के बाद झड़पें, लूट और आगजनी हुई. स्थानीय खबरों के मुताबिक एक प्रभावी पिछड़ी जाति के बारातियों ने नवीन मांझी के बारात में घुसने और नाचने पर ऐतराज जताया और उसकी हत्या कर दी. नवीन मुसहर जाति का था. हालांकि मृतक के पिता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बेटे की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई.

वहीं दूल्हे के परिवार ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया है कि ग्रामीणों ने लूटपाट की और वाहनों को आग के हवाले कर दिया. सरैया के एसडीपीओ शंकर झा ने बताया कि दोनों समूहों ने शिकायत दर्ज कराई है. लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि बारात में घुसने और चेतावनी के बावजूद नाचते रहने के कारण भीड़ में से किसी ने मांझी की गोली मार कर हत्या कर दी.

मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि दूल्हे के रिश्ते के भाई मुकेश कुमार ने मांझी की हत्या की. झा ने बताया कि मांझी की मौके पर ही मौत हो गई. उसकी हत्या के बाद उसके समुदाय के लोगों और बारातियों के बीच झड़प हुई. एसडीपीओ ने बताया कि शांति कायम रखने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget