एक्सप्लोरर

यूपी: हरदोई में पान मसाला उधार देने से मना करने पर बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या

एक पान मसाले की पुड़िया उधार देने से मना करने पर क्या कोई किसी की जान ले सकता है. आप कहेंगे नहीं लेकिन यूपी में ये मुमकिन है.

हरदोई: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही कानून व्यवस्था के चुस्त-दुरुस्त होने का दावा करे लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल परे हैं. उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां महज पान मसाले की एक पुड़िया उधार ना देने पर साठ साल के वृद्ध की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पान मसाले की पुड़िया के उधार जैसे मामूली बात पर गांव में कत्ल की वारदात के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस महज पान मसाले की एक पुड़िया के लिए वृद्ध की पीट-पीटकर कत्ल करने वाले एक ही परिवार के दो बेटों और बाप की तलाश में जुटी हुई है.

महज एक पान मसाले की पुड़िया उधार देने से मना करने पर क्या कोई किसी की जान ले सकता है शायद आपको इस बात पर अचरज लगे लेकिन हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली के जलालपुर गांव में एक ऐसी वारदात हुई जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया.

जलालपुर गांव के रहने वाले साठ साल के वेदराम अपने घर पर ही एक छोटी मोटी दुकान चलाते थे. बुधवार रात को उनके ही पड़ोस में रहने वाला एक लड़का सोनू उनकी दुकान पर पान मसाले की पुड़िया उधार लेने पहुंचा तो वेद राम ने पान मसाले की पुड़िया उधार देने से मना कर दिया. जिसके बाद वेदराम और सोनू में कुछ बहस होने लगी जिसके बाद सोनू ने वृद्ध की पीटना करना शुरू कर दिया. इस बीच सोनू के पिता और भाई पिंटू भी मौके पर पहुंच गए और तीनों लोगों ने मिलकर वेदराम की लाठी डंडों से जबरदस्त पिटाई कर दी

गांव के लोग वेद राम को पिटता देखकर मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले. तीनों की पिटाई से बुरी तरह घायल वेद राम को जब तक इलाज के लिए अस्पताल लाने की तैयारी होती उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. एक पान मसाले की पुड़िया के लिए कत्ल की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में EVM खुला, प्रशांत किशोर आगे, नीरज सिन्हा पिछड़े, 3 नंबर पर RJD
LIVE: बांकीपुर में EVM खुला, प्रशांत किशोर आगे, नीरज सिन्हा पिछड़े, 3 नंबर पर RJD
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी आगे, कांग्रेस पीछे, जानें- कितने वोटों का अंतर
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी आगे, कांग्रेस पीछे, जानें- कितने वोटों का अंतर
यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?
यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश को मिला मायावती का साथ! जानें क्या है बात?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget