एक्सप्लोरर

बरेली: बड़ी बहन और भाई ने की छोटी बहन की हत्या, डेढ़ महीने के मासूम के साथ पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस ने डेढ़ महीने के बच्चे के साथ एक महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर 3 महीने पहले हुई हत्या का खुलासा कर दिया है. पुलिस लाइन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ग्रामीण डॉ सतीश कुमार ने बताया कि आंवला थाना क्षेत्र के कनगांव में 21 जुलाई को 15 साल की पूनम की हत्या कर दी गई थी.

बरेली: मां की गलती की सजा अब डेढ़ माह का दूधमुहा बच्चा भी भुगतेगा. अब मां के साथ डेढ़ महीने का बच्चा भी जेल की सलाखों के पीछे अपना बचपन बिताएगा, क्योंकि महिला ने ऐसा गुनाह किया है जिस वजह से शायद अब कभी जेल की सलाखों से बाहर न आ सके. महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर झूठी शान की खातिर अपनी ही छोटी बहन की हत्या की है. भाई बहन के रिश्तों को दागदार करने वाली ये खबर यूपी के बरेली से है.

3 महीने पहले आंवला में हुई थी 15 साल की पूनम की हत्या

पुलिस ने डेढ़ महीने के बच्चे के साथ एक महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर 3 महीने पहले हुई हत्या का खुलासा कर दिया है. पुलिस लाइन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ग्रामीण डॉ सतीश कुमार ने बताया कि आंवला थाना क्षेत्र के कनगांव में 21 जुलाई को 15 साल की पूनम की हत्या कर दी गई थी.

बरेली: बड़ी बहन और भाई ने की छोटी बहन की हत्या, डेढ़ महीने के मासूम के साथ पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

पूनम अपनी बुआ के लड़के कल्लू से मोहब्बत करती थी और दोनों आपस मे आये दिन मिलते भी रहते थे और दिन रात फोन पर बाते किया करते थे. लेकिन ये बात पूनम के भाई बहन को नागवार गुजरी. एक दिन पूनम को उसके भाई ने फोन पर अपने प्रेमी से बात करते हुए देख लिया जिसके बाद भाई ने पूनम से मोबाइल छीन लिया और उसकी पिटाई कर दी. पूनम ने गुस्से में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन वो बच गई पर पूनम के भाई और उसकी शादीशुदा बहन शिखा ने उसका गला दबाकर मार डाला. इतना ही नहीं दोनों ने शव पूनम के प्रेमी के घर डाल दिया ताकि हत्या का आरोप उसके प्रेमी कल्लू पर लगे.

आंवला थाने में भाई ने प्रेमी और उसकी मां और बेटी के खिलाफ दर्ज करवाया था हत्या का मुकदमा

पूनम के भाई ने आंवला थाने में ज्ञानवती उसके बेटे कल्लू और बेटी पूजा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था. जिस वक्त घटना हुई उस दौरान ज्ञानवती और उसकी बेटी पूजा थाने में मौजूद थे. पुलिस जांच में पता चला कि पूनम की बड़ी बहन शिखा ने अपनी बुआ ज्ञानवती के बेटे अंकुर से प्रेम विवाह किया था. पूनम अपनी बहन के देवर से प्यार करती थी लेकिन शिखा नही चाहती थी कि उसकी बहन की शादी उसके देवर कल्लू से हो.

मां की गलती की वजह से डेढ़ महीने के मासूम का बचपन सलाखों के पीछे गुजरेगा 

जोश में आकर शिखा और उसके भाई ने अपने चचेरे भाई बहन के साथ मिलकर पूनम की हत्या तो कर दी लेकिन उन्हें नहीं पता था कि देर से ही सही लेकिन कानून के हाथ उनतक जरूर पहुंचेंगे. पूनम तो इस दुनिया से चली गई लेकिन अब शिखा को अपने डेढ़ महीने के बच्चे के साथ जेल में ही ज़िन्दगी बितानी पड़ेगी. इस सबके बीच एक मासूम का बचपन जेल की सलाखों के पीछे ही गुजर जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget