एक्सप्लोरर

कुंभ: 71 देशों के राजनयिक देखेंगे कुंभ की तैयारियां, सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम

प्रयागराज में जनवरी से शुरु होने जा रहे कुंभ मेले से पहले विश्व स्तर पर इसको पहचान दिलाने के लिए दुनिया के 71 देशों के राजनयिकों का शनिवार को प्रयागराज में संगम होने जा रहा है.

प्रयागराज: प्रयागराज में जनवरी से शुरु होने जा रहे कुंभ मेले से पहले विश्व स्तर पर इसको पहचान दिलाने के लिए दुनिया के 71 देशों के राजनयिकों का शनिवार को प्रयागराज में संगम होने जा रहा है. इस दौरे को लेकर कुंभ मेला प्रशासन ने ज़ोरदार तैयारियां की हैं. 71 देशों के इन राजनयिकों को विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह सोमवार को विशेष विमान से दिल्ली से लेकर प्रयागराज के बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचे.

एयरपोर्ट पर राजनयिकों का भव्य स्वागत किया गया और उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं. राजनयिकों को सड़क मार्ग से संगम क्षेत्र में लाया जायेगा. संगम तट पर गंगा पूजन के लिए जेट्टी बनायी जा रही है.

विदेश राज्य मंत्री के साथ सभी 71 देशों के राजनयिक संगम तट पर गंगा पूजन में शिरकत करेंगे और कुंभ को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी भी प्राप्त करेंगे. राजनयिक कुंभ मेले के लिए बन रहे पान्टूल पुल, टेंट सिटी, बिजली और जलापूर्ति की व्यवस्थाओं को भी देखेंगे.

इस मौके पर संगम में ही राजनयिकों के लिए कुंभ से जुड़ी एक प्रदर्शनी भी लगायी जा रही है. जिसके जरिए कुंभ और प्रयागराज की संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों से भी उन्हें रुबरु कराया जायेगा. इसके बाद राजनयिकों को कस्तूरबा जलयान से अरैल घाट ले जाया जायेगा. जहां पर पर पहले से ही सभी राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वज लगे होंगे.

अरैल घाट पर ही ध्वजारोहण का कार्यक्रम और अतिथियों के स्वागत सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. पीएम नरेंद्र मोदी के विशेष आमंत्रण पर आ रहे राजनयिकों को कुंभ मेले में क्राउड कन्ट्रोल मैनेजमेन्ट की भी विशेषज्ञ जानकारी देंगे.

केन्द्र सरकार की ऐसी मंशा है कि ये राजनयिक प्रयागराज से जब सुखद और यादगार अनुभव लेकर जायेंगे तो अपने-अपने देशों के लोगों को भी कुंभ में आने का संदेश देंगे. कुंभ की विश्व स्तर की ब्राण्डिंग के लिए 71 देशों को राजनयिक करीब छह घंटे तक प्रयाग में रहेंगे और कुंभ से जुड़ी जानकारियों से रुबरु होंगे.

राजनायिकों के इस दौरे को देखते हुये एयरपोर्ट से लेकर मेला क्षेत्र तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. एयरपोर्ट से लेकर मेला क्षेत्र तक राजनायिकों के दौरे के दौरान चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी. सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इलाके को 6 अलग अलग सेक्टरों में बांटा गया है. जहां पर पुलिस के दो एसपी 6 एएसपी और 12 डीएसपी तैनात रहेंगे. इसके साथ ही मेला क्षेत्र में चप्पे चप्पे की निगरानी के लिये 50 थानेदार और 700 से अधिक पुलिस वालों को सुरक्षा के लिहाज से जगह जगह तैनात किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget