एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 275 नए मामले सामने आए, संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 6823 हुई

उत्तर प्रदेश में कोविड—19 के 275 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 6823 हो गयी. इनमें से 3855 लोग ठीक हो चुके हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोविड—19 के 275 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 6823 हो गयी. इनमें से 3855 लोग ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को यहां बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में कोविड—19 के 275 नए मामले सामने आए हैं. प्रदेश के 75 जिलों से अब तक संक्रमण के कुल 6,823 मामले सामने आ चुके हैं.

उन्होंने बताया कि इनमें से अब तक 3,855 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 178 लोगों की मृत्यु हुई है. इस तरह प्रदेश के 75 जिलों में अब भी 2,790 लोग संक्रमित हैं. प्रसाद ने बताया कि पूरे प्रदेश में पृथक-वास वार्ड में 2895 मरीजों को रखा गया है और 9,558 लोगों को अलग रखा गया है. प्रदेश की 30 प्रयोगशालाओं में अब तक 2,36,601 लोगों के नमूनों की जांच की गई है. इनमें से 2,29,778 लोगों की रिपोर्ट नकारात्मक रही है.

प्रमुख सचिव ने बताया कि अब तक प्रदेश के 12396 इलाकों में निगरानी का काम किया गया है. इसके अलावा 73 लाख 61 हजार 323 घरों का सर्वेक्षण किया गया. इनमें तीन करोड़ 69 लाख 87 हजार 490 लोगों की निगरानी की गयी है. उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रवासी मजदूरों की लगातार निगरानी की जा रही है. अब तक उनके द्वारा 9 लाख 60 हजार 933 प्रवासी कामगारों का पता लगाया गया जिनमें से 945 में कोई न कोई लक्षण मिले हैं.

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार लौटे हैं. कोरोना के लक्षणों से रहित लोगों को 21 दिनों तक घर में अलगर रखा गया है. ग्राम निगरानी और मुहल्ला निगरानी समितियों से आग्रह किया गया है कि वे ऐसे लोगों का घरों में ही रहना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि घर में अलग रह रहे सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों, बुजुर्गों, बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं से दूरी बनाये रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
'मुख्यमंत्री की झूठ बोलने की आदत...', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर
'मुख्यमंत्री की झूठ बोलने की आदत...', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget