एक्सप्लोरर

बीएचयू चीफ प्रॉक्टर सहित 25 लोगों पर 'अटेम्प्ट टू मर्डर' का केस दर्ज

वाराणसी के चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट जेपी यादव ने आशीष नाम के एक शख्स की एप्लीकेशन पर लंका थाने को केस दर्ज करने का आदेश दिया था. इनमें अधिकतर बीएचयू के सिक्योरिटी स्टाफ मेम्बर्स शामिल हैं.

वाराणसी: बीएचयू में पिछले साल हुए छेड़खानी विवाद के बाद चीफ प्रॉक्टर बनाई गई डॉ रोयाना सिंह मुश्किलों में हैं. वाराणसी के चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट जेपी यादव ने आशीष नाम के एक शख्स की एप्लीकेशन पर लंका थाने को केस दर्ज करने का आदेश दिया था. कोर्ट के आदेश के बाद अब लंका थाने में चीफ प्रॉक्टर सहित 25 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. इनमें अधिकतर बीएचयू के सिक्योरिटी स्टाफ मेम्बर्स शामिल हैं.

20 मार्च को हुई थी मारपीट

कोर्ट में एप्लीकेशन देते हुए पीड़ित आशीष ने गंभीर आरोप लगाए थे. वे लंका थानाक्षेत्र के नारिया इलाके के रहने वाले हैं. आशीष के मुताबिक़ घटना बीती 20 मार्च 2018 की सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे की है. पीड़ित के मुताबिक़ चीफ प्राक्टर रॉयना सिंह, लाल बाबू पटेल और 25 सिक्योरिटी स्टाफ के उसके घर में जबरन घुस गईं. इन लोगों नें परिजनों को अपशब्द बोलते हुए पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी. आरोप यह भी है कि सिक्योरिटी स्टाफ के लोगों ने पीड़ित के घर में बने लकड़ी के टाल में आग लगा दी थी. जब इस बात का विरोध हुआ तो इन लोगों ने पीड़ित के परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता की.

जान से मारने की नीयत से चलाई गोली!

पीड़ित के मुताबिक़ इसके थोड़ी देर बाद एक सुरक्षाकर्मी संसार सिंह अपने चार सुरक्षाकर्मियों को लेकर वहां आया. उसने भी पीड़ित और उसके परिवार के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की नीयत से गोली चला दी. पीड़ित का कहना है कि फायरिंग से निकली गोली दीवार से टकराकर संसार सिंह को ही लग गई. गोली उसके शरीर को छीलते हुए निकल गई. इस मामले में संसार सिंह ने दावा किया था कि वह बीएचयू कैंपस में जब ड्यूटी के लिए जा रहा था, उसी पर उसकी बाइक फिसलकर गिर पड़ी. बाइक से गिरने के चलते उसके असलहे से गोली चल गई और उसके शरीर को छीलते हुए निकल गई थी.

पहले टालमटोल, अब केस दर्ज कर जांच शुरू

इसके बाद जब पीड़ित के पिता ने इस घटना की शिकायत पुलिस के अधिकारियों से की तो उन्होंने नजरअंदाज कर दिया. इस मामले में कोर्ट ने बीती 11 अप्रैल को ही मुकदमा कायम करने का आदेश दे दिया था. इसके बावजूद लंका पुलिस आईपीसी की धारा 156(3) के तहत केस दर्ज करने में टालमटोल कर रही थी. इसके बाद आशीष ने एक बार फिर कोर्ट में एप्लीकेशन दी. इसके बाद कोर्ट ने एसएचओ को चार मई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दे दिया. कोर्ट का कड़ा रूख देखते हुए अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. इस मामले लंका थाने के एसएचओ संजीव मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हो चुका है और जांच शुरू कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
Jehanabad News: जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
Abhijeet Dipke News: अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget