एक्सप्लोरर

यूपी: 20 सीनियर IAS ऑफिसर का हुआ ट्रांसफर, हटाए गए नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन रमा रमण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में पहला बड़ा फेरबदल किया है. इस फेरबदल में 20 सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया जबकि मुख्यमंत्री के प्रमुख सूचना सचिव नवनीत सहगल और नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन रमा रमण हटा दिए गए हैं. आपको बता दें कि नवनीत सहगल के सभी चार्ज अवनीश अवस्थी को सौंपे गए हैं. तो वहीं मृत्युंजय कुमार नारायण सीएम योगी के सचिव बनाए बनाए गए हैं.

तो वहीं भुवनेश कुमार को लखनऊ के कमिश्नर पद से हटा दिया गया है और नोएडा के सीईओ दीपक अग्रवाल का भी तबादला कर दिया गया है. इसके साथ ही प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल, अनीता सिंह, डिंपल वर्मा, नोएडा अथॉरिटी चेयरमैन रमा रमण और गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण के वी सी विजय यादव को पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में रखा गया है.

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 20 बड़े IAS अफसरों का तबादला

सूचना, पर्यटन और धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव, पर्यटन महानिदेशक और यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) और उपसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एडिशनल लोकल कमिश्नर, नई दिल्ली के पद पर तैनात रहे नवनीत कुमार सहगल को हटाकर फिलहाल कोई तैनाती नहीं दी गयी है. उनके सभी पदों का जिम्मा अवनीश कुमार अवस्थी को दिया गया है.

इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रीयल डेवलेपमेंट और एनआरआई विभाग के प्रमुख सचिव और नोएडा के अध्यक्ष रमा रमण को भी हटाकर फिलहाल कोई तैनाती नहीं दी गयी है. मेरठ के मण्डलायुक्त आलोक सिन्हा का तबादला करते हुए उन्हें रमण की सभी जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं.

वेटिंग लिस्ट में पिछली सरकारों में ताकतवर अधिकारी रहीं अनीता सिंह

पिछली सरकारों में ताकतवर अधिकारी रहीं अनीता सिंह को सिविल एविएशन और स्टेट प्रॉपर्टी डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव पद से जबकि डॉक्टर हरिओम को कल्चर सेक्रेट्री पद से हटाकर फिलहाल कोई तैनाती नहीं दी गयी है.

भूतत्व और खनिकर्म विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर गुरदीप सिंह को हटाकर प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. राजस्व परिषद के सदस्य राज प्रताप सिंह को गुरदीप का प्रभार सौंपा गया है. वह राजस्व परिषद के सदस्य का जिम्मा अतिरिक्त प्रभार के रूप में उठाएंगे.

हथकरघा और वस्त्रोद्योग आयुक्त और केस्को के प्रबंध निदेशक रणवीर प्रसाद को वर्तमान पद के साथ उत्तर प्रदेश राज्य उद्योग विकास निगम और उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के प्रबन्ध निदेशक और उद्योग आयुक्त और निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

मृत्युंजय कुमार नारायण को बनाया गया मुख्यमंत्री का सचिव

आबकारी आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है. इसके अलावा वह नागरिक उड्डयन और राज्य संपत्ति विभाग के सचिव, संस्कृति विभाग के निदेशक और आबकारी आयुक्त का कामकाज अतिरिक्त प्रभार के रूप में संभालेंगे. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव आमोद कुमार और आवास और शहरी नियोजन विभाग के सचिव पंधारी यादव को राजस्व परिषद इलाहाबाद का सदस्य (न्यायिक) नियुक्त किया गया है.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक अग्रवाल और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव को हटाकर फिलहाल कोई तैनाती नहीं दी गयी है. निवेश आयुक्त अमित मोहन प्रसाद को वर्तमान पद के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget