एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में थम नहीं रही दरिंदगी, 24 घंटे में 2 गैंगरेप सहित हुईं 4 वारदातें

सागर जिले के सुरखी गांव में 10वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग को उसके करीबी रिश्तेदार ने अपनी हवस का शिकार बना लिया.

भोपाल: मध्य प्रदेश में गैंगरेप की वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा है. दरिंदे मासूमों के बाद अब युवतियों को निशाना बनाने लगे हैं. बीते 24 घंटों के दौरान दो स्थानों पर गैंगरेप और दो सिंगल रेप की वारदातें सामने आई हैं. महिलाओं के साथ दरिंदगी की वारदातों पर सियासत भी गर्माने लगी है. छतरपुर जिले में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध बताते हुए जांच की बात कह रही है. युवती अस्पताल में भर्ती है और गैंगरेप में शामिल चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. सभी आरोपी फरार हैं.

पुलिस के अनुसार, बिजावर थाने के उदयपुरा गांव क्षेत्र में रविवार को एक युवती बेहोशी की हालत में मिली. उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. युवती के परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में चार युवकों की तरफ से गैंगरेप की बात कही गई है. एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

बिजावर थाने के प्रभारी शिवशंकर मिश्रा ने सोमवार को कहा, "मामला संदिग्ध लग रहा है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन जांच की जा रही है."

वहीं बैतूल में एक विधवा को चार युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर ऑटो से अपने घर जा रही थी, तभी उसे अगवा कर लिया गया और चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया. कोतवाली पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

सागर जिले के सुरखी में 10वीं में पढ़ने वाली एक नाबालिग को उसके करीबी रिश्तेदार ने अपनी हवस का शिकार बना लिया. पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ल के अनुसार, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं इंदौर में भी एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. लसूड़िया थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. राज्य में लगातार हो रही गैंगरेप की वारदातों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने तल्ख टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि शिवराज राज में यह राज्य गैंगरेप की राजधानी बन गई है. राज्य में प्रशासनिक और पुलिस अमले का वारदातों पर नियंत्रण नहीं रह गया है.

कमलनाथ के बयान का जवाब देते हुए राज्य के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, "कमलनाथ ने राज्य को गैंगरेप की राजधानी कहकर प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता का अपमान किया है, इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग आज, मोकामा में जमकर बवाल
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग आज, मोकामा में जमकर बवाल
बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
बिहार MLC चुनाव: मोकामा में झड़प, अनंत सिंह और नीरज के समर्थक भिड़े
पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार के घर आधी रात पहुंची पुलिस, भड़के तेजस्वी यादव
पटना शिक्षक सीट से उम्मीदवार के घर आधी रात पहुंची पुलिस, भड़के तेजस्वी यादव
संजय निषाद को सपा में शामिल करने पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- 'ये पार्टी की...'
संजय निषाद को सपा में शामिल करने पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- 'ये पार्टी की...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget