एक्सप्लोरर

शारदीय नवरात्र के पहले दिन इलाहाबाद के देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

इलाहाबाद की शक्तिपीठ अलोप शंकरी और ललिता देवी समेत दूसरे देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है और लोग देवी माँ के दर्शन - पूजन कर उनसे अपनी कामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद ले रहे हैं.

इलाहाबाद: शारदीय नवरात्र के पहले दिन आज संगम नगरी इलाहाबाद के देवी मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. इलाहाबाद की शक्तिपीठ अलोप शंकरी और ललिता देवी समेत दूसरे देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है और लोग देवी माँ के दर्शन - पूजन कर उनसे अपनी कामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद ले रहे हैं. नवरात्र के पहले दिन शक्ति पीठ कल्याणी देवी, ललिता देवी मंदिर और अलोप शंकरी समेत दूसरे देवी मंदिरों में शैलपुत्री रूप में माँ का श्रृंगार किया गया है. देवी माँ अपने इस स्वरुप में भक्तों को दर्शन देते हुए उनका कल्याण करती हैं. शक्तिपीठ अलोप शंकरी में तो भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. समूची दुनिया में यह इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां देवी की कोई मूर्ति नहीं है और श्रद्धालु एक पालने की पूजा करते हैं. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक़ शिवप्रिया सती के दाहिने हाथ की उंगलियां यहां गिरकर अलोप यानी अदृश्य हो गई थीं, इसीलिये यहां देवी के पालने की पूजा की जाती है. नवरात्र पर शक्तिपीठ अलोप शंकरी समेत सभी देवी मंदिरों को ख़ूबसूरती से सजाया गया है तो साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गए हैं. देवी मंदिरों में शैलपुत्री स्वरुप में माँ की भव्य आरती कर भोर में ही मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए. आरती के वक्त मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए देवी गीत भी गाए. शारदीय नवरात्र के पहले दिन ज़्यादातर श्रद्धालु व्रत रखे हुए हैं. इलाहाबाद की शक्तिपीठ में देवी माँ राज राजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी स्वरुप में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देती हैं व उनका कल्याण करती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget