एक्सप्लोरर

बिहार में फिर आसमानी आफत, बिजली गिरने से 26 लोगों की गई जान

बता दें कि इससे पहले 30 जून को बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई थी.

पटना: बिहार के पांच जिलों में आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गुरुवार को 26 लोगों की मौत हो गयी. आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरने से राज्य के आठ जिलों-समस्तीपुर में सात, पटना में छह, पूर्वी चंपारण में चार, कटिहार में तीन, शिवहर एवं मधेपुरा में दो—दो और पूर्णियां और पश्चिम चम्पारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी है.

बिहार में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 26 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अपील की कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

बता दें कि इससे पहले 30 जून को बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई थी. राज्य के 5 जिलों में आकाशीय बिजली गिरी थी. 30 जून को बिजली गिरने से पटना में 2, छपरा में 5, नवादा में 2, लखीसराय में 1 और जमुई में एक की मौत हुई थी और मृतकों के परिवारवालों को सीएम नीतीश कुमार ने चार लाख रुपये देने की घोषणा की थी.

इससे पहले भी पिछले महीने राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि कई लोग झुलस गए थे. कुल 38 जिलों में से 23 जिलों में आकाशीय बिजली का कहर दिखा था. सबसे ज्यादा गोपालगंज में 13 लोगों की मौत हुई थी. वहीं मधुबनी-नवादा में 8-8 लोगों की मौत हो गई थी. दरभंगा और बांका में भी 5-5 लोगों की जान चली गई थी.

बता दें कि बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण बुरा हाल है. कई शहरों में बाढ़ की स्थिति है. राजधानी पटना के कई इलाकों में बारिश का पानी घुस गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
अखिलेश और सीतारमण के बीच X वॉर, अब सीएम योगी ने किया सपा चीफ पर पलटवार
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'
शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा ने दी चेतावनी, '...तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget