एक्सप्लोरर

अपराधियों में यूपी पुलिस का खौफ: बरेली जोन से गायब हुए 1571 हिस्ट्रीशीटर अपराधी

यूपी पुलिस पिछले करीब एक साल से लगातार ऑपरेशन क्रैकडाउन चला रही है. अब खबर है कि बरेली ज़ोन से 1571 हिस्ट्रीशीटर अपराधी गायब हो गए हैं. दरअसल जब जोन के हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया तब ये आंकडा सामने आया.

बरेली: यूपी पुलिस पिछले करीब एक साल से लगातार ऑपरेशन क्रैकडाउन चला रही है. अब खबर है कि बरेली ज़ोन से 1571 हिस्ट्रीशीटर अपराधी गायब हो गए हैं. दरअसल जब जोन के हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया तब ये आंकडा सामने आया.

एडीजी प्रेम प्रकाश के आदेश पर जोन के सभी 9 जिलों में अपराधियों कि चैकिंग का अभियान चलाया गया था. जिसमें जोन के सभी नौ जिलों के 12894 अपराधियों में से 10489 अपराधियों को चेक किया गया. चैकिंग के दौरान जानकारी मिली कि 1571 हिस्ट्रीशीटर अपराधी या तो भूमिगत हो गए या फिर प्रदेश छोड़कर कहीं और चले गए. अभियान के दौरान पता चला कि 756 बदमाश जेलों में बंद है जबकि 186 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की मौत हो चुकी है. जिन बदमशों कि मौत हो चुकी है उनका खाका नष्ट कराया जा रहा है.

मुरादाबाद रेंज में सबसे ज्यादा अपराधी लापता

एडीजी प्रेम प्रकाश के आदेश पर जोन के सभी 9 जिलों में चलाए गए अभियान में ये बात सामने आई है कि सबसे अधिक अपराधी मुरादाबाद रेंज में गायब मिले हैं. मुरादाबाद में कुल 1050 हिस्ट्रीशीटर बदमाश गायब मिले जबकि बरेली रेंज में 521 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का कोई सुराग नहीं लग सका. सबसे ज्यादा अपराधी सम्भल जिले से गायब मिले. यहाँ पर 1279 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों में 1180 को चेक किया गया जिसमे 252 अपराधी गायब मिले. पीलीभीत में सबसे कम 34 बदमाश गायब मिले.

'अपराधी या तो सुधर जाएं या प्रदेश छोड़ दें'

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा था या तो अपराधी सुधर जाएं या फिर प्रदेश छोड़कर चले जाएं. योगी के आदेश के बाद प्रदेश भर में पुलिस ने अपराधियों के छक्के छूड़ा दिए. सूबे में कई इनामी बदमाशों का एनकाउंटर किया गया. जबकि बहुतों को पकड़कर जेल भेज दिया गया. हालांकि इस दौरान पुलिस के कई जवान और अफसर भी बदमाशों कि गोली का शिकार हुए.

बरेली जोन से लापता हिस्ट्रीशीटर अपराधी

बरेली - 162 बदायूं - 150 पीलीभीत- 34 शाहजहांपुर - 175 अमरोहा - 94 बिजनौर - 239 मुरादाबाद- 234 रामपुर - 231 सम्भल - 252

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget