एक्सप्लोरर

पुलवामा हमले में यूपी के 12 जवान शहीद, योगी बोले- बेकार नहीं जाएगा बलिदान

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में यूपी के 12 जवान शहीद हुए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा.

लखनऊ: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में यूपी के 12 जवान शहीद हुए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा. राजकीय सम्मान के साथ सभी शहीदों का अंतिम संस्कार किया जाएगा और प्रत्येक परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

जानकारी के मुताबिक चंदौली, महाराजगंज, शामली, देवरिया, मैनपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, कन्नौज, कानपुर देहात और उन्नाव के जवान इस आतंकी हमले में शहाद हुए हैं.

सूबे के मुखिया ने कहा कि सीआरपीएफ में काम करने वाले 12 जवान जिनका संबंध उत्तर प्रदेश से था वे शहीद हुए हैं. इन सभी के बलिदान को कोटि-कोटि नमन है. हम सुनिश्चित करेंगे कि हमारे वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो 12 जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और परिवार के एक व्यक्ति को राज्य सरकार की नौकरी दी जाएगी. साथ ही उनके पैतृक गांव के संपर्क मार्ग का नामकरण जवानों के नाम पर किया जाएगा.

इसके अलावा शहीदों का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा जिसमें प्रदेश सरकार के एक मंत्री, जिलाधिकारी और एसएसपी सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहेंगे.

पुलवामा अटैक: कश्मीर में आतंकवादी वारदात अति दुखद और गंभीर चिन्ता का विषय- मायावती

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को उरी से भी बड़ा आतंकी हमला हुआ. सीआरपीएफ का काफिला जब दोपहर में हाइवे से गुजर रहा था उसी वक्त ये हमला हुआ. जिस बस को निशाना बनाया गया उसमें 42 जवान सवार थे. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 37 जवान शहीद हुए हैं.

यह हमला श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर लेथपोरा इलाके में हुआ. पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने इस नृशंस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है और आत्मघाती हमलावर का एक वीडियो जारी किया है जिसे हमले से पहले शूट किया गया था. हमलावर की पहचान कमांडर आदिल अहमद दार के रूप में हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget